फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रेया घोषाल के घर जल्द गूंजने वाली हैं किलकारियां, बेबी बंप के साथ साझा की तस्वीर

Thu, 04 Mar 2021 10:39 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 04 Mar 2021 10:39 AM IST
विज्ञापन
Shreya Ghoshal reveals pregnancy; says, Baby Shreyaditya is on its way
श्रेया घोषाल ने दी खुशखबरी - फोटो : instagram/shreyaghoshal

मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने प्रशंसकों को एक बड़ी खुशखबरी दी है। श्रेया और उनके पति शिलादित्य मुखोपाध्याय के घर जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है। श्रेया ने खुद यह जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करके दी है। तस्वीर में वह बेबी बंप के साथ पोज दे रही हैं।

Shreya Ghoshal reveals pregnancy; says, Baby Shreyaditya is on its way
श्रेया घोषाल - फोटो : instagram/shreyaghoshal

36 वर्षीय श्रेया घोषाल ने लिखा कि 'बेबी श्रेयादित्य आने वाला है। शिलादित्य और मैं आप सबसे इस खबर को साझा करते हुए बहुत रोमांचित हैं। आप सभी के प्यार और दुआओं की जरूरत है ताकि हम अपनी जिंदगी के इस नए पड़ाव की तैयारियां कर सकें।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by shreyaghoshal (@shreyaghoshal)

Shreya Ghoshal reveals pregnancy; says, Baby Shreyaditya is on its way
श्रेया घोषाल - फोटो : instagram/shreyaghoshal

श्रेया के इस पोस्ट पर कई सितारों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। सोफी चौधरी ने लिखा- 'यह बहुत ही अमेजिंग है। ढेर सारा प्यार और बधाई।' राघव सच्चर लिखते हैं, 'बहुत अच्छी खबर श्रेया, दिल से बधाई।' अस्मित पटेल ने श्रेया को प्यार दिया है। इनके अलावा संगीतकार शेखर राजवानी और शांतनु मोइत्रा सहित अन्य ने बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shreya Ghoshal reveals pregnancy; says, Baby Shreyaditya is on its way
श्रेया घोषाल, शिलादित्य मुखोपाध्याय - फोटो : instagram/shreyaghoshal

बता दें कि श्रेया घोषाल ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड शिलादित्य मुखोपाध्याय से पांच फरवरी, 2015 को शादी की थी। यह सेरेमनी पूरी तरह से निजी थी जिसमें दोनों के परिवार वाले और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी की सभी रस्में बंगाली रीति रिवाज से संपन्न हुई थीं।

विज्ञापन
Shreya Ghoshal reveals pregnancy; says, Baby Shreyaditya is on its way
श्रेया घोषाल - फोटो : instagram/shreyaghoshal

श्रेया ने चार साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था। टीवी शो सारेगामापा से उन्हें बड़ा मौका मिला और आगे के रास्ते खुल गए। श्रेया ने निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास से डेब्यू किया था। इसमें उनका गाया गाना बैरी पिया सुपरहिट हुआ था। उन्होंने डोला रे, धीरे जलना, ये इश्क हाय, बरसो रे मेघा, दीवानी मस्तानी और घूमर सहित हजारों गानों को अपनी आवाज दी है।

दूसरे बच्चे के जन्म के बाद पहली बार साथ दिखे सैफ अली खान और करीना कपूर, हाउस पार्टी में पहुंचे ये सितारे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed