फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रिया सरन ने रूसी पति संग क्वालिटी टाइम बिताते शेयर कीं तस्वीरें, गोद में चढ़कर बोलीं- ‘लिफ्ट मी अप बेबी’

Fri, 05 Mar 2021 03:09 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Fri, 05 Mar 2021 03:09 PM IST
विज्ञापन
shreya saran shared quality time photos with husband andrei koscheev said lift me up baby
श्रिया सरण, एंड्रयू कोसचीव - फोटो : Insatagram- @shriya_saran1109

‘दृश्यम’ फेम अभिनेत्री श्रिया सरन इन दिनों विदेश में हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वे एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने अपने रूसी पति के साथ समंदर किनारे की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर कहर ढा रही हैं। इसमें दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं।

shreya saran shared quality time photos with husband andrei koscheev said lift me up baby
श्रिया सरण, एंड्रयू कोसचीव - फोटो : Insatagram- @shriya_saran1109

एक्ट्रेस श्रिया सरन अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ में नजर आई थीं। वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब सक्रिय रहती हैं और अपनी फोटो व वीडियो शेयर कर फैंस संग जुड़े रहने की कोशिश जारी रखती हैं। वे अपने अच्छे-बुरे अनुभव और निजी जीवन की झलक प्रशंसकों के बीच साझा करती रहती हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने ये तस्वीरें शेयर की हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shriya Saran (@shriya_saran1109)

shreya saran shared quality time photos with husband andrei koscheev said lift me up baby
श्रिया सरण, एंड्रयू कोसचीव - फोटो : Insatagram- @shriya_saran1109

अपने रूसी पति एंड्रयू कोसचीव के साथ वे समंदर किनारे आनंद लेती नजर आ रही हैं। मल्टी कलर ड्रेस कैरी किए श्रिया कंधे पर एक बैग भी टांगे हुई हैं। ये लुक उनपर खूब फब रहा है। वहीं उनके पति सफेद रंग की टी शर्ट व हल्के हरे रंग का नीचे बरमूडा पहने हुए हैं। उन्होंने श्रिया को गोद में उठा रखा है। श्रिया ने इस तस्वीर को प्यारा सा कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा ‘बेबी मुझे उठाओ’।

विज्ञापन
विज्ञापन
shreya saran shared quality time photos with husband andrei koscheev said lift me up baby
श्रिया सरण, एंड्रयू कोसचीव - फोटो : Insatagram- @shriya_saran1109

तस्वीर में दोनों कपल काफी क्यूट लग रहे हैं और दोनों के बीच का प्यार जगजाहिर हो रहा है। इस फोटो को देश-विदेश से फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट भी लिख रहे हैं। कई कमेंट रूसी और स्पैनिशन भाषा में भी हैं। श्रिया एंड्रयू कोसचीव के साथ विदेश में रह रही हैं। 2018 के बाद उनका यहां लगातार आना-जाना बना लगा रहता है।

विज्ञापन
shreya saran shared quality time photos with husband andrei koscheev said lift me up baby
श्रिया सरण, एंड्रयू कोसचीव - फोटो : Insatagram- @shriya_saran1109

बता दें कि श्रिया के पति रूसी बिजेसमैन हैं। श्रिया ने साल 2018 में विदेशी ब्वॉयफ्रेंड एंड्रयू कोसचीव के साथ गुपचुप शादी कर ली थी। किसी को कानों-कान इसकी खबर नहीं लग पाई थी। उनके पति विदेश में रहते हैं लेकिन अभिनेत्री काम की वजह से भारत आती-जाती रहती हैं। इसके अलावा वे पति संग स्पेन में रहती हैं। इनकी शादी 12 मार्च 2018 में हुई थी तो जल्द ही अभिनेत्री शादी की सालगिरह भी मनाती नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed