पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shreyas Talpade: श्रेयस को मिली शूटिंग शुरू करने की इजाजत, 'वेलकम टू द जंगल' से पहले इस फिल्म का श्रीगणेश

Mon, 01 Jan 2024 07:01 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 01 Jan 2024 07:01 PM IST
विज्ञापन
Shreyas Talpade Doctors gave permission for shooting Welcome to the Jungle star will Start Film Naya Daur
श्रेयस तलपड़े - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता श्रेयस तलपड़े इन दिनों  डॉक्टर की सलाह पर आराम कर रहे हैं। लेकिन जल्द ही वह शूटिंग पर वापस लौटने वाले हैं। अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग से वापस आते समय उनकी तबीयत खराब हुई और उनकी पत्नी दीप्ति ने उन्हें आनन-फानन अस्पताल में पहुंचाया, जहां एंजियोप्लास्टी के बाद उनकी तबियत ठीक है। डॉक्टरों ने उन्हें 12 फरवरी के बाद शूटिंग शुरू करने की इजाजत दे दी है।

New Year 2024: करीना से मलाइका तक बी-टाउन स्टार्स ने इस अंदाज में किया नए साल का स्वागत, तस्वीरें आईं सामने

Shreyas Talpade Doctors gave permission for shooting Welcome to the Jungle star will Start Film Naya Daur
श्रेयस तलपड़े - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

माना जा रहा था कि तबीयत ठीक होने के बाद श्रेयस तलपड़ फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग करेंगे। लेकिन इस फिल्म से पहले वह एक नई फिल्म की शूटिंग करने जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अब अक्षय कुमार की डेट मिलने के बाद ही 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग शुरू करेंगे। इस बीच  निर्माता अनंत कुमार गुप्ता ने अपनी एक नई फिल्म की शूटिंग की तैयारी शुरू कर दी, जिसमे श्रेयस तलपडे लीड भूमिका निभाने जा रहे हैं। 

Shreyas Talpade Doctors gave permission for shooting Welcome to the Jungle star will Start Film Naya Daur
श्रेयस तलपड़े - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता श्रेयस तलपड़े 27 फरवरी से इंदौर में फिल्म 'नया दौर' की शूटिंग करने जा रहे हैं। इस फिल्म के लिए इंदौर में बहुत बड़ा सेट लगाया जा रहा है। फिल्म के कला निर्देशक लीलाधर सावंत कल मंगलवार को इंदौर अपनी टीम के साथ निकल रहे हैं और वहां एक महीने तक फिल्म के सेट का निर्माण करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग 27 फरवरी से एक महीने तक लगातार इंदौर में ही चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shreyas Talpade Doctors gave permission for shooting Welcome to the Jungle star will Start Film Naya Daur
श्रेयस तलपड़े - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'नया दौर' का निर्देशन कर रहे रविन्द्र राम पाटिल कहते हैं, 'श्रेयस तलपड़े अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें 12 फरवरी तक आराम करने की सलाह दी है। हमने शूटिंग शेड्यूल की तैयारी श्रेयस तलपडे ने जैसा कहा, उसी हिसाब से की है। मुझे भी लग रहा था कि श्रेयस पहले 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग करेंगे, लेकिन जैसे ही मुझे पता चला कि अक्षय कुमार के डेट्स की वजह से अब फिल्म की शूटिंग आगे बढ़ गई। मैंने अपनी फिल्म के लिए बात की और श्रेयस ने काम करने की हरी झंडी दे दी।'

विज्ञापन
Shreyas Talpade Doctors gave permission for shooting Welcome to the Jungle star will Start Film Naya Daur
श्रेयस तलपड़े - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'नया दौर' में श्रेयस तलपड़े के अलावा अन्नू कपूर और प्रणव वत्स की मुख्य भूमिकाएं हैं। इस फिल्म में तीन गाने हैं, जिसके संगीत की रचना अमित त्रिवेदी और विशाल मिश्रा ने किया है। फिल्म के निर्देशक रविन्द्र राम कहते हैं, 'इस फिल्म का विषय बहुत ही यूनिक और सोशल ड्रामा पर आधारित है। इंदौर के अलावा इस फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग लंदन में की जाएगी।'
Janhvi Kapoor: स्पीड डॉयल में पापा के अलावा शिखर का नंबर रखती हैं जान्हवी, गलती से डेटिंग खबरों पर लगाई मुहर!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed