अभिनेत्री श्रिया सरन ने हाल ही में फैंस को मां बनने की जानकारी दी है। श्रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने कहा कि 2020 का क्वारंटाइन वक्त उनके लिए यादगार रहा। जहां एक तरफ पूरी दुनिया में उथल-पुथल मची हुई थी, वहीं हमारी दुनिया पूरी तरह बदल गई थी। हमारी दुनिया रोमांच, उत्साह और सीखने से भरी थी। हमारी दुनिया में एक परी आई। हम भगवान से इसके लिए शुक्रिया अदा करते हैं।
अभिनेत्री श्रिया सरन ने कहा: 9 महीने की है मेरी बेटी राधा, मैं उसे और नहीं छिपा सकती थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने इंटरव्यू में श्रिया सरन ने कहा कि उन्होंने और आंद्रेई ने कोविड -19 महामारी के दौरान परिवार शुरू करने का फैसला लिया था। यह ऐसा वक्त था जब पूरी दुनिया अचानक से रुक गई थी। उन्होंने कहा, मैंने अब फिर से काम शुरू कर दिया है। मेरी बच्ची 9 महीने की है और मुझे नहीं लगता कि मैं उसे और ज्यादा वक्त तक छिपा सकती थी।
श्रिया सरन ने कहा कि बच्ची को जन्म देकर वह बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी राधा का जन्म बार्सिलोना में हुआ था।
श्रिया अपने पति आंद्रेई के साथ हाल ही में मुंबई लौटीं हैं। उन्होंने कहा, मैंने गर्भावस्था का वजन कम कर लिया है। मैं अब सेट पर आने का इंतजार कर रही हूं। उन्होंने बताया कि वह शरमन जोशी के साथ एक फिल्म ए म्यूजिकल स्कूल में काम कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि इसके बाद वह एक तेलुगु फिल्म गमनाम में काम कर रही हैं, जो कि हिंदी सहित कई भाषाओं में डब होगी। श्रिया ने सोमवार को ही अपने प्रशंसकों को मां बनने की जानकारी दी थी। उन्होंने एक प्यारे से वीडियो के जरिए बताया था कि वह मां बन गई हैं। श्रिया ने कई सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद आंद्रेई से 2018 में उदयपुर में शादी की थी।