सब्सक्राइब करें

पिता कमल हासन संग श्रुति हासन ने इंस्टाग्राम पर साझा कीं तस्वीरें, फैंस ने यूं लुटाया प्यार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 27 Feb 2021 08:32 PM IST
विज्ञापन
Shruti Hassan share adorable photo with daddy dearest Kamal Hassan and fans are loving this
श्रुति हासन, कमल हासन - फोटो : Instagram

दक्षिण सिनेमा के अलावा बॉलीवुड में भी श्रुति हासन के अभिनय और खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं। श्रुति फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। उनकी तस्वीरों और वीडियो को फैंस का खूब प्यार मिलता है। हाल ही में श्रुति हासन ने अपने पिता कमल हासन के साथ कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की है। इन तस्वीरों पर फैंस के साथ साथ सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं।

Trending Videos
Shruti Hassan share adorable photo with daddy dearest Kamal Hassan and fans are loving this
श्रुति हासन, कमल हासन - फोटो : Instagram

श्रुति ने इंस्टाग्राम से तीन तस्वीरें साझा की हैं। इसमें वो अपने पिता के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में बाप-बेटी की कमाल की बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। एक तस्वीर में श्रुति अपने पिता के कंधे पर हाथ रखे नजर आ रहीं हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में वो सेल्फी देती दिख रही हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shruti Hassan share adorable photo with daddy dearest Kamal Hassan and fans are loving this
shruti hassan

इन तस्वीरों को साझा करते हुए श्रुति हासन ने कैप्शन में लिखा, 'डैडी डियरेस्ट'। अब फैंस भी बाप बेटी की इस प्यार वाली तस्वीर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि श्रुति अपने पिता कमल हासन के बहुत करीब हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Shruti Haasan (@shrutzhaasan)

Shruti Hassan share adorable photo with daddy dearest Kamal Hassan and fans are loving this
श्रुति हासन सारिका - फोटो : social media

श्रुति हासन की मां का सारिका ठाकुर हैं जो खुद एक बॉलीवुड अभिनेत्री रह चुकी हैं। कमल हासन और सारिका की शादी साल 1988 में हुई थी और जब इनकी शादी हुई थी उस समय श्रुति दो साल की थीं। कमल ने अपनी पहली पत्नी वानी गनपथी को तलाक देकर सारिका से शादी की थी।

विज्ञापन
Shruti Hassan share adorable photo with daddy dearest Kamal Hassan and fans are loving this
श्रुति हसन - फोटो : सोशल मीडिया

श्रुति एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक अच्छी गायिका भी हैं। उन्होंने अपने पिता की फिल्म 'चाची 420' में एक गाना भी गाया है। दक्षिण सिनेमा में श्रुति ने वारनम आयिरम (2008), पृथ्वी (2010), येननामो येधो (2014) सहित कई फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो उन्होंने 'दिल तो बच्चा है जी', 'रमैया वस्तावैया', 'वेलकम बैक और गब्बर' जैसी फिल्में कीं। श्रुति बहुत जल्द फिल्म 'सालार' में नजर आने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed