{"_id":"5c481212bdec2273a67c9411","slug":"shweta-bachchan-abhishek-bachchan-revealed-jaya-bachchan-suffering-from-claustrophobic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस बीमारी से जूझ रही हैं जया बच्चन, करण जौहर के सामने श्वेता-अभिषेक ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस बीमारी से जूझ रही हैं जया बच्चन, करण जौहर के सामने श्वेता-अभिषेक ने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Wed, 23 Jan 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Abhishek Bachchan Shweta
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा भले ही बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन लाइमलाइट में लगातार बनी रहती हैं। श्वेता अक्सर अपने परिवार के साथ अवॉर्ड फंक्शन या फिर इवेंट में मस्ती करती हुई नजर आती हैं। इस बीच श्वेता अपने छोटे भाई अभिषेक बच्चन के साथ करण जौहर के चैट शो में पहुंचीं। इस शो के दौरान श्वेता और अभिषेक ने अपनी मां जया बच्चन से जुड़ी एक ऐसी बात बताई जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
2 of 5
Jaya Bachchan
- फोटो : twitter
जया बच्चन अपने परिवार के साथ अक्सर नजर आती हैं लेकिन कैमरा में पोज देने से ज्यादातर कतराती नजर आती हैं। जया बच्चन के इस तरह के बर्ताव के कई सारे वीडियो भी सोशल मीडिया पर हैं जिनमें यह साफ दिखाई देता है। यहां तक कि जया बच्चन कई बार मीडिया पर भड़क भी चुकी हैं। जया बच्चन की इस तरह के बर्ताव के बारे में जब करण जौहर ने श्वेता और अभिषेक से पूछा तो उनका जवाब चौंकाने वाला था।
दोनों ने बताया - 'जया बच्चन को claustrophobic हैं। यह एक ऐसी मानसिक स्थिति है जिसमें इंसान अचानक भीड़ को देखकर परेशान हो जाता है। कई बार गुस्सा भी आता है। ऐसा बाजार, भीड़ वाले वाहन या फिर लिफ्ट में भी महसूस हो सकता है। इसके साथ ही श्वेता ने कहा कि जया बच्चन को भीड़ देखकर परेशानी होती है। उन्हें यह बिल्कुल पसंद नहीं कि कोई धक्का दे या फिर टच करे। इसके अलावा कैमरा का फ्लैश आंखों में पड़ने से भी उन्हें दिक्कत होती है।'
शो के दौरान अभिषेक ने मां जया बच्चन से मजाक के लिए माफी भी मांगी। 'कॉफी विद करण' में श्वेता बच्चन ने ननद ऐश्वर्या राय बच्चन से भी जुड़ी कई बातें बताई। रैपिड फायर राउंड में करण ने श्वेता से पूछा कि वे ऐश्वर्या की किस आदत को पसंद करती हैं और किसे टॉलरेट करती हैं? श्वेता ने इस बात का जवाब बड़ी बेबाकी से दिया। श्वेता ने जवाब में कहा, 'ऐश्वर्या एक बेहतरीन मां हैं और सेल्फ मेड स्ट्रॉन्ग वूमेन हैं। उनकी यह बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद है। लेकिन वे फोन और मैसेज का जवाब नहीं देती हैं, उनकी यह चीज मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है।'
विज्ञापन
5 of 5
aishwarya rai
- फोटो : twitter
इतना ही नहीं श्वेता ने ऐश्वर्या राय को एक सख्त मां भी बताया। इसी एपिसोड में अभिषेक बच्चन ने फिल्म में साइड रोल मिलने पर बयान दिया था। अभिषेक ने बताया, 'किसी भी एक्टर के लिए यह बुरा लगने वाली बात है कि अन्य एक्टर को सेंटर स्टेज मिल रहा है और मुझे साइड रोल। यह इंडस्ट्री बहुत बुरी है। यहां सबकुछ कमाना पड़ता है। सेंटर से साइड आने पर दर्द तो होता ही है। यहां दिल दुखाने वाली चीजें ज्यादा हैं लेकिन इसी को आपको अपनी शक्ति बनाना जरूरी है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।