{"_id":"5b03d01a4f1c1beb7e8b4ec8","slug":"shweta-bachchan-nanda-acting-debut-with-father-amitabh-bachchan-know-about-her-personal-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बी की बेटी जैसी शख्सियत पूरे बॉलीवुड में कोई नहीं, इनकी रॉयल्टी के आगे पानी भरते हैं सुपरस्टार्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बी की बेटी जैसी शख्सियत पूरे बॉलीवुड में कोई नहीं, इनकी रॉयल्टी के आगे पानी भरते हैं सुपरस्टार्स
Tue, 22 May 2018 03:32 PM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
भावना शर्मा, अमर उजाला
Updated Tue, 22 May 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
श्वेता बच्चन नंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले कुछ समय से अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा सोशल मीडिया और बॉलीवुड पार्टीज में काफी एक्टिव हो गई हैं । इसके पीछे की वजह अब सामने आई है । दरअसल, श्वेता एक्टिंग में डेब्यू करने जा रही हैं, वो भी अपने पिता अमिताभ बच्चन के साथ । जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं । यह एक ज्वैलरी की ऐड फिल्म है ।
2 of 10
श्वेता बच्चन नंदा
इस ऐड में बाप-बेटी के प्यार और विश्वास से भरे रिश्ते की कहानी दिखाई देगी । श्वेता को 44 साल के बाद एक्टिंग करने का मौका मिला है । बच्चन परिवार में एक श्वेता ही थीं जिन्होंने अभी तक एक्टिंग नहीं की थी लेकिन अब उन्हें भी मौका मिल गया । एक स्टार के घर में जन्म लेने के बाद भी श्वेता ने कभी फिल्मों में आने की नहीं सोची।
3 of 10
श्वेता बच्चन नंदा
अब जब श्वेता की बात चली है तो जान लीजिए श्वेता के बारे में हर वो चीज जो शायद आप नहीं जानते होंगे । श्वेता, बच्चन परिवार की बड़ी बेटी हैं। इसलिए हमेशा उन्हें घर पर खूब प्यार मिला। अमिताभ और जया ने उन्हें पढ़ाया-लिखाया लेकिन वो कभी एक्टिंग नहीं करना चाहती थीं। इतनी पढ़ने के बावजूद श्वेता ने शादी से पहले तक कोई प्रोफेशन नहीं अपनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
श्वेता नंदा
श्वेता की शादी कम उम्र में ही हो गई थी। श्वेता ने 1997 में निखिल नंदा के साथ सात फेरे लिए थे । निखिल एस्कॉर्ट ग्रुप के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर हैं। निखिल अब अपना पूरा कंस्ट्रक्टिंग बिजनेस संभालते हैं। श्वेता ने 23 साल की छोटी उम्र में बेटी नव्या को जन्म दिया था। श्वेता ने हमेशा एक अच्छी हाउस वाइफ बनकर अपना घर संभाला।
विज्ञापन
5 of 10
श्वेता नंदा
10 साल तक घर की जिम्मेदारियां संभालने के बाद श्वेता ने अपना करियर बनाने के बारे में सोचा। अब श्वेता सीएनएन आईबीएन की सिटिजन जर्नलिस्ट हैं। साल 2007 में श्वेता को एनडीटीवी के नए शो 'नेक्स्ट जैन' को होस्ट करने का ऑफर भी आया था। अब वो फाइनेंशियली भी अपने परिवार को सपोर्ट करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।