टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा श्वेता तिवारी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। श्वेता इन दिनों सोनी टीवी के धारावाहिक 'मेरे डैड की दुल्हन' में नजर आ रही हैं। इस धारावाहिक में श्वेता के साथ अभिनेता वरुण बडोला भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा इस धारावाहिक में अभिनेता फहमान खान भी श्वेता तिवारी के साथ नजर आ रहे हैं। श्वेता और फहमान वैसे तो पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं। लेकिन वो दोनों आज से 16 साल पहले भी एक दूसरे से मिल चुके हैं।
श्वेता तिवारी ने साझा की 16 साल पुरानी तस्वीर, अभिनेता बोला- 'आप अब भी वैसी ही दिखती हैं दीदी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बारे में खुद श्वेता ने जानकारी दी है। श्वेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दो तस्वीरों का एक कोलाज है। दोनों में ही श्वेता नजर आ रही हैं। एक तस्वीर 16 साल पहले की है जब श्वेता 'कसौटी जिंदगी की' टीवी सीरियल में काम करती थी और दूसरी तस्वीर 'मेरे डैड की दुल्हन' के सेट की है। एक तस्वीर में श्वेता के सात एक बच्चा खड़ा है। तो दूसरी तस्वीर में अभिनेता फहमान खान।
दरअसल 16 साल पुरानी तस्वीर में जो बच्चा दिखाई दे रहा है वो अभिनेता फहमान खान ही हैं। 16 साल पहले फहमान श्वेता से बतौर फैन 'कसौटी जिंदगी' के सेट पर मिले थे। 16 साल बाद वो उनके साथ सीरियल में काम कर रहे हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में श्वेता ने लिखा है, 'ये तो भयंकर है, समय कितनी तेजी से गुजर रहा है। ये साल 2004 में मुझसे मिला था और फिर... 2020 में ये मुझे फिर से मिला। फहमान खान'
A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari) on
इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर श्वेता के फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। श्वेता की इस तस्वीर पर अभिनेता अश्मित पटेल ने भी कमेंट किया है। अश्मित ने तस्वीर पर कमेंट किया, 'और आप अब भी वैसी ही दिखती हैं दीदी'। श्वेता के एक फैन ने लिखा, 'आप पुरानी फोटो से ज्यादा जवान लग रही हैं।' एक और फैन ने लिखा, 'वो तो बड़ा हो गया, लेकिन आप अब भी वैसी ही हैं... जवां और खूबसूरत'।
श्वेता की इस तस्वीर को फहमान ने भी रीपोस्ट किया है। फहमान ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए इसे दो बार फैन मोमेंट बताया है। फहमान ने बताया कि वो अब भी श्वेता के बहुत बड़े फैन हैं। गौरतलब है कि दोनों इस समय सोनी टीवी के सीरियल 'मेरे डैड की दुल्हन' में साथ में ही काम कर रहे हैं। इस सीरियल में श्वेता तिवारी के साथ अभिनेता वरुण बडोला भी हैं।
A post shared by Fahmaan Khan (@fahmaankhan) on