{"_id":"62a6bbb0327cf51da8160011","slug":"siddhanth-kapoor-drugs-case-shraddha-kapoor-shakti-kapoor-sushant-singh-rajput-death-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Drug Case: सुशांत की पुण्यतिथि से पहले गर्माया ड्रग्स केस का मामला, पहले श्रद्धा कपूर और अब भाई का नाम आया सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Drug Case: सुशांत की पुण्यतिथि से पहले गर्माया ड्रग्स केस का मामला, पहले श्रद्धा कपूर और अब भाई का नाम आया सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से लगातार ड्रग्स का मामला गर्माता जा रहा है। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर पर ड्रग्स लेने के आरोप में उन्हें पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। बता दें कि इससे पहले जब साल 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई थी, उसके बाद हिंदी सिनेमा और टीवी जगत के कई सेलेब्स का नाम ड्रग्स केस से जुड़ा था। इस दौरान आरोपी सिद्धांत कपूर की बहन श्रद्धा कपूर का भी नाम भी घसीटा गया था। इस दौरान दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को एनसीबी का समन भेजकर उनसे लगातार पूछताछ भी की गई थी।
रिपोर्ट के अनुसार तीनों अभिनेत्रियों ने ड्रग्स लेने की बात से इनकार किया था। हालांकि एनसीबी को एक ग्रुप चैट मिला था, जिसमें ड्रग्स को लेकर बातचीत की गई थी। इस ग्रुप में श्रद्धा, N-नाम की एक्ट्रेस और जया साहा की बातचीत शामिल थी। हालांकि, ज्यादातर बातचीत N नाम की एक्ट्रेस और जया साहा के बीच ही है। लेकिन, बाद में श्रद्धा भी शामिल हुई थीं।
सुशांत की मौत के बाद जांच में एनसीबी ने सबसे पहले रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान रिया ने करीब एक महीना मुंबई की भायखला जेल में बिताया था। वहीं, शौविक को गिरफ्तारी के तीन महीने बाद जमानत मिल गई थी। ड्रग्स मामले में मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को भी सलाखों के पीछे जाना पड़ा था। दोनों के घर से छापेमारी में गांजा बरामद हुआ था। दोनों ने इस बात को कबूला था कि वह गांजा का सेवन करते थे।
ड्रग्स मामले में एजाज खान, गौरव दीक्षित और अर्जुन रामपाल, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, रकुल प्रीत सिंह, अरमान कोहली और सारा अली खान का नाम भी सामने आया था। इन सभी के घर पर एनसीबी की छापेमारी हुई थी। वहीं आर्यन खान के मामले में क्रूज पर रेव पार्टी के दौरान एनसीबी ने छापेमारी की थी और आर्यन को गिरफ्तार कर लिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।