फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: देवो बोलीं-किसी ने छुआ तो #Metoo लगा दूंगी, सिद्धार्थ बोले-जेल भेजो

Wed, 30 Oct 2019 07:10 PM IST
Trainee Trainee एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 30 Oct 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
siddhart shukla want to send devoleena in jail after her statement on me too in big boss house
बीबी - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस के सीजन 13 के पहले फिनाले से पहले कंटेस्टेंट्स के बाहर होने का क्रम शुरू हो गया। आधी रात को अचानक बिग बॉस ने सभी घरवालों को लिविंग एरिया में बुलाकर एक कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता दिखा दिया। वहीं, करिश्मा तन्ना ने महारानी बनकर घर में एंट्री ली और घरवालों से कई फनी गेम्स करवाए। सिद्धार्थ शुक्ला और देवोलीना विजयी रहे। इससे पहले बीबी अदालत में फराह खान के सामने सिद्धार्थ और रश्मि के बीच देखने को मिली थी।

siddhart shukla want to send devoleena in jail after her statement on me too in big boss house
Bigg Boss 13 - फोटो : colors tv

मिड वीक एलिमिनेशन के तहत तीन कंटेस्टेंट्स माहिरा शर्मा, सिद्धार्थ डे और आरती को कम वोट मिलने के कारण एक अलग कमरे में बुलाया जाता है तो सभी घरवालों के दिल की धड़कनें बढ़ जाती हैं। पहले आरती सेफ होती है। उसके बाद माहिरा। सिद्धार्थ डे घर से बाहर हो गए हैं। उसके बाद टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना की घर में एंट्री होती है। करिश्मा घरवालों से कई फनी टास्क करवाती हैं। सभी कंटेस्टेंट करिश्मा के लिए एक थीम सॉन्ग भी बनाते हैं।

siddhart shukla want to send devoleena in jail after her statement on me too in big boss house
bigg boss 13 - फोटो : social media

उसके बाद बारी आती है जेल के लिए दो पात्र कंटेस्टेंट चुनने की तो एकबार फिर घर में दोनों ग्रुप में गरमागरमी का माहौल बन जाता है। करिश्मा के टास्क के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला को कहा था कि अगर उन्होंने देवोलिना को छुआ तो वो उन पर बाहर जाकर 'मीटू' का आरोप लगा देंगी, जिसे लेकर फराह खान ने कहा था कि 'मीटू' कोई कार्ड नहीं है जिसका इस्तेमाल आप किसी खेल में करें यह एक गंभीर मुद्दा है। देवोलीना भी इसे मुद्दा बना लेती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
siddhart shukla want to send devoleena in jail after her statement on me too in big boss house
Bigg Boss 13 - फोटो : social media

दरअसल बिग बॉस ने जेल की सजा के लिए घरवालों से किन्हीं दो नामों को चुनने को कहा था। इस प्रक्रिया में सिद्धार्थ ने देवोलीना और शेफाली का नाम लिया। सिद्धार्थ ने देवोलीना का नाम लेने के पीछे की वजह इसी बात को बताया। सिद्धार्थ ने कहा कि 'मीटू' का आरोप इनकी सोच को दिखाता है, उन्होंने एक छोटे से खेल के लिए इतनी बड़ी और गंभीर चीज का इस्तेमााल किया, इसलिए देवोलिना को जेल जरूर जाना चाहिए।

विज्ञापन
siddhart shukla want to send devoleena in jail after her statement on me too in big boss house
Siddharth Shukla Bigg Boss 13 - फोटो : voot

सिद्धार्थ ने शेफाली को जेल भेजने की वजह भी बताई। सिद्धार्थ ने कहा कि शेफाली बिना मतलब के दूसरे के मुद्दे में घुसती हैं और बेवजह का झगड़ा करती हैं, इस प्रक्रिया में और लोगों ने भी अपनी राय रखी। पारस ने सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम का नाम लिया था, वहीं शहनाज ने सिद्धार्थ ही की तरह देवोलिना और शेफाली का नाम लिया। बिग बॉस में पहले फिनाले से पहले यह आखिरी हफ्ता है। इस हफ्ते घर में सिर्फ 6 लोग ही बचेंगे और खेल में आगे जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed