सब्सक्राइब करें

सलमान के एक फोन के बाद ही बढ़ा दी गई थी सिद्धार्थ निगम की सैलरी, वर्कआउट के दौरान भाईजान को आ गई थी दया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 30 Jan 2021 01:02 PM IST
विज्ञापन
Siddharta Nigam Salary hike after Salman Khan Approach
Siddharth Nigam - फोटो : social media

मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट से एक्टर बने सिद्धार्थ निगम के कई दीवाने हैं। सिद्धार्थ ने छोटी उम्र में ही अपने एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। सिद्धार्थ निगम ने एक इंटरव्यू में खुलकर बताया कि कैसे सुपरस्टार सलमान खान ने उनकी सैलरी बढ़वाने में मदद की थी।

Trending Videos
Siddharta Nigam Salary hike after Salman Khan Approach
Siddharth Nigam - फोटो : amar ujala

दरअसल, यह उस समय की बात है जब सिद्धार्थ सीरियल चक्रवर्ती सम्राट अशोक में काम किया करते थे। उसी दौरान वह कर्जत के उसी जिम में वर्कआउट किया करते थे जहां सलमान खान जाते हैं। वहीं सिद्धार्थ के सीरियल की शूटिंग भी होती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Siddharta Nigam Salary hike after Salman Khan Approach
सिद्धार्थ निगम और सलमान खान - फोटो : social media

वर्कआउट के दौरान सलमान खान ने सिद्धार्थ से उनकी सैलरी के बारे में बात की। उसके बाद जब सिद्धार्थ ने उन्हें अपना सैलरी अमाउंट बताया तो भाईजान को काफी झटका लगा था। सलमान को उनकी दरियादिली के लिए जाना जाता है। बस फिर क्या था उन्होंने सैलरी बढ़वाने को लेकर सिद्धार्थ की काफी मदद की। कुछ समय बाद एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ ने बताया कि, सलमान खान से इस बारे में बातचीत होने के बाद उनकी सैलरी में बड़ा उछाल आया था। उस समय उन्हें सीरियल 'अशोक' में काम करते हुए एक साल हो चुका था।

Siddharta Nigam Salary hike after Salman Khan Approach
सिद्धार्थ निगम - फोटो : फाइल फोटो

बता दें कि सिद्धार्थ निगम ने बॉर्नवीटा के विज्ञापन से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने आमिर खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म धूम 3 में भी काम किया था। इस फिल्म में सिद्धार्थ ने आमिर के बचपन का रोल निभाया था। 

विज्ञापन
Siddharta Nigam Salary hike after Salman Khan Approach
सिद्धार्थ निगम - फोटो : ट्वीटर

इसके अलावा उन्हें फिल्म मुन्ना माइकल में भी देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने टाइगर श्रॉफ के किरदार के टीनएज का रोल निभाया था। सिद्धार्थ निगम बचपन से फिटनेस फ्रीक रहे हैं और अपनी हेल्थ पर भी खूब ध्यान देते हैं। यहां तक कि अपने शोज में वह अपने स्टंट भी खुद ही करते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed