फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Siddharth Anand Report Card: 'फाइटर' में ऋतिक, दीपिका संग हैट्रिक, पहले की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

Tue, 23 Jan 2024 05:06 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Tue, 23 Jan 2024 05:06 PM IST
विज्ञापन
Siddharth Anand Report Card fighter pathaan war Bang Bang Anjaana Anjaani Bachna Ae Haseeno Ta Ra Rum Pum film
सिद्धार्थ आनंद की फिल्में - फोटो : अमर उजाला

बीते साल 'पठान' जैसी ब्लॉकबस्टर  फिल्म निर्देशित कर चुके निर्देशक सिद्धार्थ आनंद इन दिनों फिल्म 'फाइटर' को लेकर खूब चर्चा में हैं। फिल्म निर्माण की कला सिद्धार्थ आनंद को विरासत में मिली हैं। उनके दादा इंदर राज आनंद हिंदी सिनेमा के मशहूर लेखक रहे हैं, उन्होंने राज कपूर की फिल्म 'आग' से लेकर अमिताभ बच्चन की फिल्म 'शहंशाह' जैसी कई फिल्मों के पटकथा और संवाद लिखे हैं। सिद्धार्थ आनंद ने अपने करियर की शुरुआत सहायक निर्देशक के रूप में फिल्म 'कुछ खट्टी कुछ मीठी', 'मुझसे दोस्ती करोगे' से की। फिल्म 'हम तुम' में पटकथा सह लेखक और कार्यकारी निर्माता के रूप में काम करने के बाद यशराज फिल्म्स की फिल्म 'सलाम नमस्ते' से अपने करियर की शुरुआत की। सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' देखने से पहले आइए जानते हैं, उनकी अब तक रिलीज फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड कैसा रहा...

Siddharth Anand Report Card fighter pathaan war Bang Bang Anjaana Anjaani Bachna Ae Haseeno Ta Ra Rum Pum film
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पठान (25 जनवरी 2023)
निर्देशक सिद्धार्थ आनंद  की फिल्म 'पठान' से अभिनेता शाहरुख खान ने फिल्म 'जीरो' की रिलीज के चार साल के बाद जबरदस्त वापसी की। फिल्म 'पठान' की सफलता से उत्साहित निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कहते हैं, ‘फिल्म 'पठान' सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक भावना है। शाहरुख खान वास्तव में दशकों के दिल और दिमाग पर राज करते हैं और चार साल के लंबे अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर उनकी वापसी का प्रतीक है।' यशराज फिल्म के बैनर तले बनी इस फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम की लीड भूमिका थी, वहीं फिल्म में सलमान खान कैमियों भूमिका में नजर में आए थे। 240  करोड़ रूपये  के बजट में बनी इस फिल्म का घरेलू बॉक्स आफिस कलेक्शन 543.05 करोड़ रुपये रहा।
Fighter: ऋतिक-दीपिका की फिल्म के दौरान दर्शकों को मिलेंगे कई सरप्राइज, इन फिल्मों के ट्रेलर होंगे रिलीज

Siddharth Anand Report Card fighter pathaan war Bang Bang Anjaana Anjaani Bachna Ae Haseeno Ta Ra Rum Pum film
वॉर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वॉर (2 अक्टूबर 2019)
यशराज फिल्म्स के बैनर तहत बनी फिल्म 'वॉर' निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के करियर की एक और बड़ी हिट फिल्म रही है। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की यह तीसरी फिल्म थी, जिसमें ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने पहली बार स्क्रीन साझा किया। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कहते हैं, ‘हमारी कोशिश यही रहती है कि अपनी फिल्मों को माध्यम से दर्शकों को हॉलीवुड फिल्म का अनुभव दे, इसलिए इस फिल्म को दुनिया के बेहतरीन स्टंट निर्देशकों  के साथ फिल्माया। मुझे बहुत खुशी होती है जब दर्शक आप का काम देखकर उत्साहित होते हैं।' 170 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 318.01 करोड़ रूपये रहा। 
Ranbir Kapoor: रणबीर के अंदाज ने जीता प्रशंसकों का दिल, अयोध्या मंदिर में विक्की के गले में हाथ डाले आए नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
Siddharth Anand Report Card fighter pathaan war Bang Bang Anjaana Anjaani Bachna Ae Haseeno Ta Ra Rum Pum film
बैंग बैंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बैंग बैंग (2 अक्टूबर 2014 )
फिल्म 'बैंग बैंग' अमेरिकी फिल्म 'नाइट एंड डे' की आधारिक रीमेक थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ की लीड भूमिका थी। फिल्म में एक रहस्यमय चोर का सामना एक साधरण बैंक रिसेप्शनिस्ट से होता है। रोमांटिक कॉमेडी फिल्में बनाते रहे सिद्धार्थ की ये पहली एक्शन फिल्म थी। सिद्धार्थ आनंद कहते हैं, ‘रोमांटिक फिल्मों से ज्यादा मुश्किल एक्शन फिल्में बनाना होता है। एक्शन फिल्मों में ज्यादा सावधनियां  बरतनी पड़ती है। फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सफर नहीं रही और करी 140 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 181.03 करोड़ रुपये रहा।
Sher Khul Gaye BTS: फाइटर के गाने शेर खुल गए का बीटीएस वीडियो जारी, ऋतिक-दीपिका के साथ मस्ती करते दिखे रणवीर

विज्ञापन
Siddharth Anand Report Card fighter pathaan war Bang Bang Anjaana Anjaani Bachna Ae Haseeno Ta Ra Rum Pum film
अनजाना अनजानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अनजाना अनजानी (1 अक्टूबर 2010)
निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'अनजाना अनजानी' की कहानी दो अजनबियों के बारे में है, जो नए साल की पूर्व संध्या पर मिलते हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा की लीड भूमिकाएं थी। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कहते हैं, ‘यह फिल्म 'फ्रेंड्स' से प्रेरित है। मैंने यही कोशिश की थी कि इस फिल्म में रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा की भूमिका देखकर लोगों को फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे'  के राज और सिमरन की याद आए।'  इस फिल्म का निर्माण साजिद नादियादवाला ने किया था। 38 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सिर्फ 40.29 करोड़ रुपये रहा है।
Nadira Babbar Interview: फिल्मों में काम करने को लेकर कभी गंभीर नहीं रही, हां, इन दिनों ओटीटी के प्रस्ताव...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed