पिछले दिनों पंजाब में प्राधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक होने के बाद साइना नेहवाल ने एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट की आलोचना करते हुए साउथ के एक्टर सिद्धार्थ ने साइना को कुछ ऐसा लिख दिया कि हर तरफ उनकी निंदा की जाने लगी। सोशल मीडिया पर तो उन्हें ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा ही साथ ही सद्गुरु, चिन्मयी श्रीपदा और सुरेश रैना जैसी कई बड़ी हस्तियों ने भी उनके बयान की निंदी की।
Tamil Actor Siddharth: साइना पर सिद्धार्थ के अश्लील कमेंट से बवाल, सितारों ने भी किया माफी नहीं मांगने पर ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये था साइना नेहवाल का ट्वीट
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक पर अपने विचार साझा करते हुए लिखा, "कोई भी देश अपने अपने आप के सुरक्षित होने का दावा नहीं कर सकता अगर वहां खुदके पीएम की सुरक्षा से समझोता किया जाता हो। मैं कड़े शब्दो में अराजकतावादियों द्वारा पीएम पर कायरतापूर्ण हमले की निंदा करती हूं।"
इस कमेंट पर खड़ा हुआ बवाल
साइना के इस ट्वीट पर सिर्दाथ ने कमेंट करके लिखा,"दुनिया की *** चैंपियन...भगवान का शुक्र है कि हमारे पास भारत के रक्षक मौजूद हैं। मुझे आप पर शर्म आती है।''
राष्ट्रीय महिला आयोग से सिर्दाथ को मिला नोटिस
राष्ट्रीय महिला आयोग ने अभिनेता को उनके कमेंट को लेकर नोटिस भेजा। इसके बाद सिद्धार्थ ने इस पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए इस बात पर जोर दिया कि इसमें अपमानजनक कुछ भी नहीं था। 'कॉक एंड बुल' के संदर्भ में उन्होंने यह कहा है। इसे गलत तरीके से पढ़ना सही नहीं है, मैं अपने कमेंट से किसी को अपमानित या किसी के बारे में अपमानजनक नहीं कहना चाहता था।
बड़ी हस्तियों ने की सिर्दाथ के कमेंट की निंदा
सद्गुरु ने ट्विटर पर अभिनेता के कमेंट पर 'अपमानजनक' और बेहुदा बताया।' उन्होंने लिखा, "साइना नेहवाल देश की शान हैं, इस कमेंट से हम कहां लेकर जा रहे हैं।"
#SainaNehwal is Nation's pride. Most distasteful and disgusting, where are we taking public discourse… -Sg
— Sadhguru (@SadhguruJV) January 10, 2022
गायिका चिन्मयी श्रीपदा ने भी "गलत" टिप्पणी की आलोचना की। उन्होंने ट्वीट किया, "कोई बात नहीं - आप साइना या किसी और को कॉल कर सकते हैं, जब आप उनसे असहमत हैं, तो बिना किसी स्त्री विरोधी, यौन रंग की टिप्पणी को शामिल किए हुए बात कीजिए।"
That's OK - You can call out Saina or anyone else when / if you disagree with them without including a misogynistic, sexually colored comment.
— Chinmayi Sripaada (@Chinmayi) January 10, 2022
सुरेश रैना ने एक खिलाड़ी के तौर पर बात की और इस घटना को दुखद बताया। उन्होंने ट्वीट किया, "खिलाड़ी अपने देश के लिए अपना खून और पसीना बहाता है। हमारे गौरव और स्पोर्ट्स आइकन साइना के खिलाफ इस तरह की गलत भाषा का इस्तेमाल करना दुखद है। एक भारतीय खिलाड़ी और एक इंसान के रूप में, मैं साइना के साथ खड़ा हूं और इसकी निंदा करता हूं।"
That's OK - You can call out Saina or anyone else when / if you disagree with them without including a misogynistic, sexually colored comment.
— Chinmayi Sripaada (@Chinmayi) January 10, 2022
साइना ने भी किया सिद्धार्थ के कमेंट पर रिएक्ट
एक इंटरव्यू में साइना नेहवाल ने सिद्धार्थ के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि उनका क्या मतलब था... मैं उन्हें एक अभिनेता के रूप में पसंद करती थी लेकिन यह अच्छा नहीं था। वह खुद को बेहतर शब्दों के साथ व्यक्त कर सकते थे। मुझे लगता है कि शायद ट्विटर पर आप इस तरह के शब्दों और टिप्पणियों के साथ सबकी नजरों में रहते हैं। अगर भारत के पीएम की सुरक्षा एक मुद्दा है, तो मुझे यकीन नहीं है कि देश में क्या सुरक्षित है।"