फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidharth Malhotra: हैंडसम हंक ही नहीं करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी हैं सिद्धार्थ, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

Tue, 16 Jan 2024 07:41 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Tue, 16 Jan 2024 07:41 AM IST
सार

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा लग्जरी लाइफ जीने के लिए भी चर्चा में रहते हैं। अभिनेता आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 

विज्ञापन
Sidharth Malhotra birthday know the unknown facts about yodha star actor love life and filmy career
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो

बॉलीवुड इंडस्ट्री के हैंडसम हंक सिद्धार्थ मल्होत्रा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता ने हिंदी सिनेमा में अपने दमदार अभिनय के दम पर एक अलग पहचान कायम की है। उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी मेहनत और काबिलियत से ही करियर के ऊंचे पायदान पर पहुंचे हैं। अभिनेता लग्जरी लाइफ जीने के लिए भी चर्चा में रहते हैं। तो आइए सिद्धार्थ मल्होत्रा के जन्मदिन पर जानते हैं, उनकी संपत्ति, कार कलेक्शन और नेटवर्थ के बारे में...

Sidharth Malhotra birthday know the unknown facts about yodha star actor love life and filmy career
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : social media

सिद्धार्थ मल्होत्रा का जन्म दिल्ली में हुआ। उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के शहीद भगत सिंह कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई की। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने मॉडलिंग करने का फैसला किया। बताया जाता है कि शुरुआत में सिद्धार्थ ने अपने निजी खर्चों के लिए मॉडलिंग शुरू की थी, लेकिन बाद में उन्होंने लंबे समय तक मॉडलिंग की दुनिया में जलवा दिखाया।

यह भी पढ़ें: Salaar: बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी सलार, इस प्लेटफॉर्म ने किया एलान
 

Sidharth Malhotra birthday know the unknown facts about yodha star actor love life and filmy career
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने अपने वर्ष 2006 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत छोटे पर्दे के धारावाहिक 'धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान' से की। इसके बाद उन्होंने करण जौहर के साथ बतौर सहायक निर्देशक काम किया।  सिद्धार्थ ने वर्ष 2012 में बॉलीवुड इंडस्ट्री की ओर रुख किया। उन्होंने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अभिनेता ने 'मरजावां', 'एक विलेन', 'अय्यारी', 'कपूर एंड सन्स', 'बार-बार देखो' जैसी सुपरहिट फिल्में दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidharth Malhotra birthday know the unknown facts about yodha star actor love life and filmy career
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ लग्जरी लाइफ जीते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धार्थ 75 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास मुंबई के पाली हिल इलाके में लग्जरी बैचलर पैड है, जिसे गौरी खान ने डिजाइन किया है। अभिनेता होने के साथ ही सिद्धार्थ मॉडल भी हैं। उनकी महीने की कमाई 50 लाख से ज्यादा है और सालाना 6 करोड़ रुपये तक कमा लेते हैं। सिद्धार्थ को बाइक और लग्जरी कारों का भी शौक है, उनके पास हार्ले डेविडसन अमेरिकन कंपनी की 14 लाख रुपये की बाइक और रेंज रोवर, एसयूवी, मर्सिडीज बेंज एमएल 350 जैसी सुविधाजनक कारें हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा की नेटवर्थ लगभग 85 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir: मंगेशकर परिवार भी होगा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का हिस्सा, आशा भोसले-उषा मंगेशकर को मिला निमंत्रण

विज्ञापन
Sidharth Malhotra birthday know the unknown facts about yodha star actor love life and filmy career
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो अभिनेता ने कियारा आडवाणी को तीन साल तक डेट किया। कुछ समय बाद दोनों स्टार्स ने फिर एक-दूसरे से शादी करने का फैसला किया। सिद्धार्थ और कियारा ने राजस्थान के जैसलमेर में सात फरवरी 2023 को परिवार और करीबियों की मौजूदगी में हिंदू रीति रिवाज से शादी की। अभिनेता की आगामी फिल्मों के बारे में बात करें, तो वे जल्द ही रोहित शेट्टी के द्वारा निर्देशित सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आएंगे। अभिनेता इसमें एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा सिद्धार्थ फिल्म 'योद्धा' में भी नजर आएंगे, जो 15 अप्रैल 2024 में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed