बॉलीवुड के हैंडसम हंक सिद्धार्थ मल्होत्रा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सिद्धार्थ का जन्म 16 जनवरी 1985 को दिल्ली में हुआ था। यहीं से उन्होंने शुरुआती शिक्षा और कॉलेज की पढ़ाई हासिल की। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया। सिद्धार्थ ने अपने निजी खर्च को पूरा करने के लिए इस पेशे को चुना था। इस क्षेत्र में सिद्धार्थ ने काफी नाम कमाया। इसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखने का फैसला किया।
Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ के लिए आसान नहीं थी बॉलीवुड की राह, फिल्मों से पहले करते थे यह काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने करियर के बारे में सिद्धार्थ ने एक बार खुद ही खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम शुरू करने से पहले वह एड में भी अपनी किस्मत आजमा चुके थे। बहुत कम लोगों को ही यह बात पता होगी कि सिद्धार्थ साल 2008 में ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले थे। इस फिल्म का नाम था 'फैशन'। हालांकि मॉडलिंग मैगजीन के करार की वजह से बात नहीं बन सकी और वो उस समय वह फिल्मी दुनिया में कदम नहीं रख सके। इसके बाद भी फिल्मों के लिए उनका जुनून कम नहीं हुआ और वह लगातार कोशिश करते रहे।
Usha Uthup: रूस-यूक्रेन युद्ध पर उषा उत्थुप ने जताया दुख, कहा- इसके खिलाफ संगीतकारों को एकजुट होना चाहिए
इस बारे में बात करते हुए सिद्धार्थ ने एक बार बताया था कि वह अपने पहले ऑडिशन में रिजेक्ट हो गए थे, जिसके बाद उन्हें विज्ञापन का ऑफर मिला था। साल 2010 में उन्होंने करण जौहर की माई नेम इज खान से असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर अपनी शुरुआत की। इसके बाद करण ने ही उन्हें फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में एक्टिंग का मौका दिया। इस फिल्म के बाद सिद्धार्थ ने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। वह लगातार अपने अभिनय में सुधार करते चले गए औक कई बड़े सितारों के साथ फिल्म भी करते रहे। उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट एक विलेन को कहा जा सकता है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था।
Rishabh Shetty: रश्मिका के वायरल वीडियो पर आया ऋषभ शेट्टी का रिएक्शन, बोले- मुझे ऐसी अभिनेत्रियां बिल्कुल...
Nepal Plane Crash: विमान हादसे में लोक गायिका नीरा छन्त्याल का निधन, कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं पोखरा