फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ved Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'वेड' का कमाल, सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी मराठी फिल्म बनी

Sun, 15 Jan 2023 11:34 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 15 Jan 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Ved Box Office Collection Rietesh Deshmush Directorial Film Become Second Highest Marathi Grosser after sairat
वेड - फोटो : Instagram

रितेश देशमुख स्टारर 'वेड' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म को लोगों का जबर्दस्त रिस्पॉन्स से मिला है, जिसकी वजह से यह फिल्म टिकट खिड़की पर ताबड़तोड कमाई कर रही है। 15 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म लगातार नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। इस बीच फिल्म ने अब एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। कमाई के मामले में यह फिल्म मराठी इंडस्ट्री में दूसरे नंबर पर आ गई है। फिल्म अब केवल ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सैराट' से ही पीछे है।Prabhas Meets Siddharth: ‘पठान’ के निर्देशक के साथ शुरू होगी प्रभास की अगली फिल्म, यहां पढ़िए पूरी जानकारी


 

Ved Box Office Collection Rietesh Deshmush Directorial Film Become Second Highest Marathi Grosser after sairat
वेड - फोटो : सोशल मीडिया

तीसरे वीकएंड पर भी इस फिल्म की कमाई रफ्तार कम नही हुई है। तीसरे शुक्रवार को फिल्म ने 1.35 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, 16वें दिन फिल्म ने उछाल दर्ज करते हुए शानदार कमाई की। तीसरे शनिवार को फिल्म ने 2.72 करोड़ का बिजनेस किया। इसके अलावा रविवार यानी 17वें दिन भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने रविवार को 3 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 47.92 करोड़ हो गई है।
Usha Uthup: रूस-यूक्रेन युद्ध पर उषा उत्थुप ने जताया दुख, कहा- इसके खिलाफ संगीतकारों को एकजुट होना चाहिए

Ved Box Office Collection Rietesh Deshmush Directorial Film Become Second Highest Marathi Grosser after sairat
वेड - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि साल 2018 में बनी फिल्म 'सैराट' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म के गाने और कहानी को लोगों ने काफी पसंद किया था। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 80.98 करोड़ कलेक्शन किया था। वहीं, वर्ल्डवाइड इस फिल्म का आंकड़ा 110 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था।
Rishabh Shetty: रश्मिका के वायरल वीडियो पर आया ऋषभ शेट्टी का रिएक्शन, बोले- मुझे ऐसी अभिनेत्रियां बिल्कुल...

विज्ञापन
विज्ञापन
Ved Box Office Collection Rietesh Deshmush Directorial Film Become Second Highest Marathi Grosser after sairat
वेड - फोटो : सोशल मीडिया

वेड की बात करें तो रितेश के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जेनेलिया डिसूजा भी नजर आईं हैं। लंबे अर्से के बाद पति-पत्नी ने एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया है। यह फिल्म 30 दिसबंर को रिलीज हुई थी। फिल्म में सलमान खान भी एक गाने में नजर आए हैं।
Nepal Plane Crash: विमान हादसे में लोक गायिका नीरा छन्त्याल का निधन, कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं पोखरा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed