{"_id":"6001e7fc8ebc3e30d030a264","slug":"sidharth-malhotra-birthday-know-when-actor-beaten-by-his-mother-by-slippers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sidharth Malhotra Birthday: जब सिद्धार्थ मल्होत्रा की मां ने की थी चप्पल से पिटाई, ये थी वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sidharth Malhotra Birthday: जब सिद्धार्थ मल्होत्रा की मां ने की थी चप्पल से पिटाई, ये थी वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sat, 16 Jan 2021 09:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का जन्म 16 जनवरी 1985 को हुआ था। इस साल सिद्धार्थ अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। सिद्धार्थ फिल्मों में बेहतरीन अभिनय की वजह से जाने जाते हैं। सिद्धार्थ ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। जिसके बाद वो जल्द ही फिल्मों में भी आ गए। एक समय ऐसा था जब सिद्धार्थ की चप्पलों से पिटाई हुई थी जो उनकी मां ने की थी। सिद्धार्थ के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको बताते हैं इस किस्से के बारे में और उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिद्धार्थ मल्होत्रा का जन्म दिल्ली में हुआ। उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई भी दिल्ली से ही की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के शहीद भगत सिंह कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई की। पढ़ाई करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग करने का फैसला किया। शुरुआत में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने निजी खर्चों के लिए मॉडलिंग शुरू की थी, लेकिन बाद में उन्होंने लंबे समय तक मॉडलिंग की दुनिया में काम किया।
3 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि किशोरावस्था में उनके घरवाले उन्हें लेकर बहुत चिंतित रहा करते थे। सिद्धार्थ पढ़ने में बिल्कुल अच्छे नहीं थे और उनके घरवालों को लगता था कि वह भविष्य में कुछ नहीं कर पाएंगे। उन्होंने बताया था कि वह स्कूली दिनों में पढ़ने में बहुत कमजोर थे और चूंकि वह मध्यम वर्गीय परिवार से थे तो उनके घर में पढ़ाई को बहुत अहमियत दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sidharth Malhotra
- फोटो : amar ujala, mumbai
इसके बाद सिद्धार्थ ने बताया कि जब वो 9वीं कक्षा में थे, तब वो फेल हो गए थे। जिसके बाद उनकी मां ने उन्हें चप्पल से पीटा था। सिद्धार्थ के पिता को लगता था कि वह करियर की दौड़ में कहीं पीछे न रह जाएं। जब उन्हें फिल्मों में थोड़ी बहुत कामयाबी मिली तो पिता ने सुकून की सांस ली।
विज्ञापन
5 of 5
sidharth malhotra
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में कदम रखा था। जिसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। सिद्धार्थ की प्रमुख फिल्मों में मरजावां, एक विलेन, अय्यारी, कपूर एंड सन्स, बार-बार देखो हैं। सिद्धार्थ रजत टोकस के साथ सीरियल पृथ्वीराज चौहान में भी नजर आए थे। हालांकि इस सीरियल से उन्हें कुछ खास पहचान नहीं मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।