Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला की गर्लफ्रेंड के बारे में ये बातें आईं सामने, इस तरह कर रही हैं मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थ को लेकर अब जो खबर आई है उससे पता चलता है कि आखिर क्यों सलमान एक ही कंटेस्टेंट का बार-बार साथ देते हैं । खबर है कि कलर्स चैनल की कंटेंट हेड मनीषा शर्मा सिद्धार्थ की गर्लफ्रेंड हैं । इस बात का पता तब चला जब टि्वटर पर #SackManishaSharma ट्रेंड करने लगा ।
सोशल मीडिया यूजर का कहना है कि मनीषा शर्मा की वजह से ही सलमान सिद्धार्थ का सपोर्ट करते हैं । वही हर बार सिद्धार्थ को बचाने की कोशिश करती हैं। मनीषा की वजह से ही सिद्धार्थ कलर्स टीवी पर आने वाले शो 'खतरों के खिलाड़ी' के विजेता बने थे।
ये पूरा राज बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट गौहर खान के एक ट्वीट की वजह से खुला। गौहर ने एक ट्वीट में लिखा था, 'सिद्धार्थ शुक्ला ने बहुत गंदा बोला है। अच्छा मौका है अपना पक्ष रखने के लिए, सिर्फ एक ही इंसान बोलता है। ये बिग बॉस नहीं सिद्धार्थ शुक्ला शो है।' गौहर के इस ट्वीट को वायाकॉम 18 के एक्स सीओ राज नायक ने रिट्वीट करते हुए मनीषा शर्मा को टैग किया था, लेकिन कुछ देर बाद ही उन्होंने ये ट्वीट डिलीट कर दिया।
मॉडल और टीवी पर्सनैलिटी जगी जॉन की किचन में मिली लाश, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस