फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidhu Moose Wala Birthday: पंजाबी गानों से लेकर राजनीति तक, विवादों में रही मूसेवाला की जिंदगी

Sat, 11 Jun 2022 02:40 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 11 Jun 2022 02:40 PM IST
विज्ञापन
Sidhu Moose Wala Controversies: know about the early life political career and death of popular punjabi singer
पंजाब - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की अचानक हुई मौत के कारण वह किसी के दिलों-दिमाग से निकल नहीं पा रहे हैं। हमेशा अपने गानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले सिद्धू इन दिनों अपनी निर्मम हत्या की वजह से लाइमलाइट में बने हुए हैं। उनकी मौत की भयावह तस्वीर अभी फैंस की आंखों से निकली भी नहीं थी कि आज सिद्धू के जन्मदिन के मौके पर फैंस की आंखें फिर नम हो गईं। अगर सिद्धू आज हमारे बीच होते तो वह अपना 29वां जन्मदिन मना रहे होते, लेकिन बेरहमी से की गई उनकी मौत ने सब कुछ बदल कर रख दिया। अपने गानों से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले सिद्धू का जन्म 11 जून 1993 को मनसा स्थित मूस वाला गांव में हुआ था। छोटे से गांव से निकलकर सिद्धू ने जो कामयाबी हासिल की वह तारीफ के काबिल है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके जीवन का यहां तक का सफर बताने जा रहे हैं।

Sidhu Moose Wala Controversies: know about the early life political career and death of popular punjabi singer
सिद्धू मूसेवाला और उनके पिता बलकौर सिंह। - फोटो : instagram

खून में था ठाठ-बाठ
पंजाब के छोटे से गांव मूसा में जन्में सिद्धू का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था। मूसा गांव में जन्म लेने की वजह से उनका नाम सिद्धू मूसेवाला पड़ गया था। सिद्धू के रहन-सहन को देखकर साफ पता लगता था कि उनके खून में ही ठाठ-बाठ है क्योंकि उनके पिता भोला सिंह पूर्व सेना अधिकारी और मां चरन कौर गांव की सरपंच हैं। वह गायक होने के साथ-साथ एक इंजीनियर भी थे। जी हां, गायकी में अपना करियर बनाने से पहले सिद्धू ने कनाडा से  इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की थी। कॉलेज में पढ़ते-पढ़ते ही उन्होंने संगीत सीखा था।

Sidhu Moose Wala Controversies: know about the early life political career and death of popular punjabi singer
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया

यहां से की करियर की शुरुआत
कनाडा से लौटने के बाद सिद्धू ने म्यूजिक में अपने करियर को आगे बढ़ाया। उन्होंने बतौर लिरिक्स राइटर अपने करियर की शुरुआत की थी। सिद्धू ने मशहूर गाने 'लाइसेंस' के लिरिक्स लिखे थे, जिसको आवाज निंजा ने दी थी। इसके बाद उन्हें पहली बार ‘जी वेगन’ में गाते हुए सुना गया और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी पॉपुलैरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती गई और जल्द ही वह अपने गानों के दम पर लाखों लोगों के दिलों की धड़कन बन गए। सिद्धू का क्रेज इतना था कि साल 2020 में उन्हें द गार्जियन द्वारा 50 नए कलाकारों की कैटेगरी में नॉमिनेट भी किया था।          

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidhu Moose Wala Controversies: know about the early life political career and death of popular punjabi singer
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया

विवादों से पुराना नाता 
इतनी पॉपुलैरिटी पाने वाले सिद्धू मूसेवाला विवादों में भी रहे। वो कहते हैं न, नाम के साथ बदनामी जरूर आती है। अपने छोटे से सफल करियर में सिद्धू ने कई विवादों का सामना किया। कभी उनपर अपने गानों के जरिए गन-कल्चर को बढ़ावा देने का आरोप लगा तो कभी उनके गानों के बोल कुछ लोगों को रास नहीं आए। साल 2020 का उनके गाने 'संजू' को लेकर भी बहुत विवाद खड़ा हुआ था, जिसकी तुलना सिद्धू ने सोशल मीडिया पर संजय दत्त से की थी। गौरतलब है कि उनका यह गाना एके-47 से फायरिंग के मामले में उन्हें जमानत मिलने के बाद रिलीज हुआ था। दरअसल, इसी साल मई में बरनाला गांव में फायरिंग रेंज में गोली चलाते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसकी वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
Sidhu Moose Wala Controversies: know about the early life political career and death of popular punjabi singer
सिद्धू मूसेवाला के साथ राहुल गांधी - फोटो : फाइल

नेतागिरी में भी आजमाया था हाथ
संगीत की दुनिया में नाम कमाने के बाद सिद्धू मूसेवाला ने राजनीति का रुख भी किया था। पिछले साल के अंत में उन्होंने कांग्रेस जॉइन की थी, जिसके बाद उन्हें राहुल गांधी से मुलाकात करते हुए भी देखा गया था। पार्टी ने उन्हें एक मौका देते हुए अपने सिटिंग विधायक नजर सिंह मनशाहिया का टिकट काटकर सिद्धू को उस सीट से चुनाव लड़ाया था। लेकिन सिद्धू अपना यह पहला चुनाव हार गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed