फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidhu Moose Wala: सिद्धू मूसेवाला का गाना लीक करने वालों पर फूटा परिवार का गुस्सा, लिया सख्त एक्शन

Tue, 28 Jun 2022 06:56 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 28 Jun 2022 06:56 PM IST
विज्ञापन
sidhu moose wala team files FIR against those who leaked the singer unreleased song
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : अमर उजाला

दिवंगत सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद से ही फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर अलग अलग अंदाज में याद कर रहे हैं। ऐसे में उनके गाने भी फैंस के बीच छाए हुए हैं। लेकिन इस बीच सिंगर की टीम ने लोगों को चेतावनी भी दी थी कि सिद्धू मूसेवाला के ऐसे गानों को लीक न किया जाए, जो अब तक रिलीज नहीं हुए हैं। टीम की इस सख्त चेतावनी के बाद भी कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं, अब सिद्धू मूसेवाला की टीम ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है।  



 

sidhu moose wala team files FIR against those who leaked the singer unreleased song
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, सिद्धू मूसेवाला की टीम ने सिंगर के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एफआईआर की कॉपी शेयर की है, जिसमें लिखा है, 'सिद्धू जी की मां चरण कौर ने पहले आरोपी को माफ कर दिया था लेकिन अब दूसरे को माफी का मौका नहीं मिलेगा। एफआईआर अनजाने लोगों के खिलाफ दर्ज करवाई गई है, जो सिद्धू मूसेवाला के बिना रिलीज हुए गानों को लीक या शेयर कर रहे हैं। हम एफआईआर की कॉपी शेयर कर रहे हैं। कृप्या ऐसी हरकतें करने से बचें।'

sidhu moose wala team files FIR against those who leaked the singer unreleased song
यू ट्यूब ने हटाया सिद्धू मूसेवाला का नया गीत - फोटो : अमर उजाला

निधन के बाद रिलीज हुआ था गाना
हाल ही में, सिद्धू मूसेवाला के एक गाना यू-ट्यूब पर रिलीज किया गया था, जिसका टाइटल 'एसवाईएल' था। सिंगर ने अपने आखिरी गाने में पंजाब और हरियाणा में चल रहे एसवाईएल के मुद्दे को उठाया। गाने में सिद्धू ने कृषि कानूनों को लेकर शुरू हुए किसान आंदोलन और लाल किले का भी जिक्र किया था, जिसके बाद ही सरकार की तरफ से इस गाने पर एक्शन लिया गया। यूट्यूब की तरफ से इस गाने को कुछ समय बाद ही डिलीट कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, सरकार से कानूनी शिकायत के बाद इसे यूट्यूब से हटाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sidhu moose wala team files FIR against those who leaked the singer unreleased song
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल

गौरतलब है कि 29 मई को सिंगर सिद्धू मूसेवाला की दिन दहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। सिंगर की हत्या की जिम्मेदारी कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार और दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी। इस मर्डर केस में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को हिरासत में लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed