फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Stars Fees: बॉक्स-ऑफिस पर जादू चलते ही दक्षिण के इन सितारों ने बढ़ाई फीस, एक ने तो कर दी डबल

Tue, 28 Jun 2022 06:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 28 Jun 2022 06:25 PM IST
विज्ञापन
Prabhas Allu Arjun Ram Charan Yash Mohanlal south actors increased fees know all details
यश-प्रभास-अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

एक कहावत है, 'उगते सूरज को दुनिया सलाम करती है'। सिनेमाई दुनिया में यह कहावत सटीक साबित होती है, तभी तो यहां सुपरस्टार्स को मुंहमांगी कीमत मिलती है। हाल के दिनों में दक्षिण के कई सितारों ने अपनी फीस में बेतहाशा बढ़ोतरी की है। बॉक्स-ऑफिस पर इनकी फिल्मों का जादू इस कदर चला कि रातोंरात इनके चाहने वालों की संख्या भी कई गुना बढ़ गई। इन स्टार्स ने भी अपनी कीमत को समझते हुए अपने मेहनताने में इजाफा कर दिया है। दक्षिण के किन सितारों ने बढ़ाई है अपनी फीस? और... अपने किरदार के लिए कौन कितने रुपये कर रहा है चार्ज, आइए जानते हैं... 

Prabhas Allu Arjun Ram Charan Yash Mohanlal south actors increased fees know all details
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभास
फिल्म 'बाहुबली' फेम अभिनेता प्रभास की फैन फॉलोइंग आज दुनियाभर में है। दक्षिण सिनेमा के टॉप स्टार्स में अपना नाम दर्ज कराने वाले प्रभास ने 'बाहुबली' के सुपरहिट होने के बाद अपनी फीस बढ़ा दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'आदिपुरुष' और 'स्पिरिट' के लिए प्रभास ने 150 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है।

Prabhas Allu Arjun Ram Charan Yash Mohanlal south actors increased fees know all details
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अल्लू अर्जुन
साउथ के चहेते स्टार्स की लिस्ट में शुमार अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' ने जबरदस्त सफलता हासिल की। फिल्म की पॉपुलैरिटी और सफलता के बाद एक्टर की मांग और बढ़ गई है। अल्लू अर्जुन भी इस मौके को भुनाने में पीछे नहीं रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पा 2' के लिए 100 करोड़ रुपये की मोटी फीस चार्ज की है। बता दें कि फिल्म 'पुष्पा' के लिए उन्होंने 50 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhas Allu Arjun Ram Charan Yash Mohanlal south actors increased fees know all details
यश केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यश
फिल्म 'केजीएफ 2' की बंपर सफलता के बाद सुपरस्टार यश ने अपनी फीस में भारी इजाफा किया है। हालांकि, वह दक्षिण सिनेमा के सर्वाधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं से अभी काफी पीछे हैं। लेकिन, उन्होंने हाल के दिनों में अपनी फीस बढ़ाई है। रिपोर्ट्स की मानें तो यश 'केजीएफ 2' की शानदार सफलता के बाद अपनी आगामी फिल्मों के लिए पूरे 70 करोड़ रुपये वसूलने वाले हैं।

विज्ञापन
Prabhas Allu Arjun Ram Charan Yash Mohanlal south actors increased fees know all details
मोहनलाल - फोटो : सोशल मीडिया

मोहनलाल
साउथ स्टार मोहनलाल की फिल्में भी सुपरहिट साबित होती हैं। मोहनलाल को देश के सााथ विदेशों में भी जाना जाता है। अब तक उन्हें कई पुरस्कारों के साथ पद्म श्री और पद्मभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। अगर बात करें उनकी कमाई की तो एक्टर मोहनलाल अपनी एक फिल्म के लिए '64' करोड़ रुपये तक फीस चार्ज करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed