सलमान खान अपनी फिल्म सिकंदर की वजह से इन दिनों खासी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में वह दमदार एक्शन करते नजर आने वाले हैं। इस बीच उनके साउथ की एक फिल्म में भी नजर आने की चर्चा जोरों पर है। आइए जानते हैं कि दक्षिण भारत की किस फिल्म में वह नजर आ सकते हैं।
Salman Khan: साउथ में तहलका मचाएंगे सलमान खान, इस सुपरस्टार की फिल्म में आ सकते हैं नजर
सलमान खान साउथ की एक बड़ी फिल्म में नजर आ सकते हैं। फिलहाल निर्माताओं से उनकी बातचीत चल रही है। यह दूसरा मौका होगा जब वह किसी दक्षिण भारत की फिल्म में दिखेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्लोबल स्टार के नाम से मशहूर हो चुके अभिनेता राम चरण अपनी आगामी फिल्म 'आरसी 16' को लेकर इन दिनों व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन 'उप्पेना' फेम बुची बाबू सना कर रहे हैं। यह फिल्म कई सितारों से सजी होगी, जिसमें जान्हवी कपूर भी अहम भूमिका में होंगी। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में एक और बड़े बॉलीवुड स्टार का कैमियो होने की संभावना है। एक रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान इस फिल्म में एक विशिष्ट भूमिका में नजर आ सकते हैं। निर्माता फिल्म में उनकी विशेष उपस्थिति को लेकर फिलहाल बातचीत कर रहे हैं।
यह पहला मौका नहीं है जब सलमान खान किसी साउथ की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इससे पहले वह राम चरण के पिता चिरंजीवी की फिल्म गॉडफादर में एक विशेष भूमिका निभा चुके हैं। वह बिना किसी फीस के फिल्म का हिस्सा बने थे। वहीं, फिल्म किसी का भाई किसी की जान में भी राम चरण ने सलमान खान के साथ 'येंतम्मा' में कैमियो किया था। इस गाने में अभिनेता वेंकटेश भी थे।
फिल्म आरसी 16 की बात करें तो यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें राम चरण को 'रंगस्थलम' के जैसे ही एक दमदार लुक में देखा जाएगा। फिल्म में एक और बॉलीवुड अभिनेता दिव्येंदु शर्मा भी होंगे, जिन्हें मिर्जापुर वेब सीरीज के लिए जाना जाता है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म सिकंदर को लेकर बिजी हैं। इस फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगदास कर रहे हैं। फिल्म में रश्मिका मंदाना भी हैं। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।
Zaheer Iqbal B'day Party: जहीर के जन्मदिन पर सोनाक्षी ने दी शानदार पार्टी, शत्रुघ्न-पूनम के साथ नजर आईं रेखा
संबंधित वीडियो