फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: सलमान खान ने साझा की पिता की पहली बाइक की तस्वीरें, लोग बोले- दो टाइगर एक ही फ्रेम में...

Thu, 21 Nov 2024 07:03 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 21 Nov 2024 07:03 PM IST
सार

सलमान खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने पिता सलीम खान की पहली बाइक की तस्वीरें साझा की। सलमान ने अपनी पोस्ट में बताया कि यह बाइक 1956 मॉडल की ट्रंप  टाइगर 100 है। 

विज्ञापन
Sikandar actor Salman Khan Proudly Displays His Father Salim Khan First Bike Shares Photos
सलमान खान, सलीम खान - फोटो : इंस्टाग्राम- सलमान खान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में खुलासा किया कि उनके पास अभी भी उनके पिता सलीम खान की पहली बाइक मौजूद है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर गुरुवार (21 नवंबर) को कुछ तस्वीरें साझा कीं जो उनके फार्महाउस की लग रही हैं। इन फोटोज में बाइक को शानदार स्थिति में देखा जा सकता है। 

Sikandar actor Salman Khan Proudly Displays His Father Salim Khan First Bike Shares Photos
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम- सलमान खान
सलमान ने साझा कीं बाइक की तस्वीरें

पहली तस्वीर में सलीम खान बाइक पर बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में सलमान खुद बाइक पर बैठे और पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटोज में सलमान को डेनिम पैंट और ग्रे टी-शर्ट में देखा जा सकता है। उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए एक हैट भी पहना था, जो शोले में अमिताभ बच्चन के  हैट से मिलता-जुलता लग रहा है। तस्वीरें शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, "पापा की पहली बाइक, ट्रंप टाइगर 100...1956।"

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)


Sikandar actor Salman Khan Proudly Displays His Father Salim Khan First Bike Shares Photos
सलमान खान - फोटो : एक्स -SikandarVerse
फैंस ने सोशल मीडिया पर बरसाया प्यार

फोटोज पोस्ट करते ही सलमान के फैंस ने कमेंट की बौछार कर दी। एक फैन ने लिखा, “एक फ्रेम में दो टाइगर।" दूसरे ने लिखा, "द दबंग"। इस कमेंट के अलावा ज्यादातर यूजर्स ने हार्ट और फायर इमोजी के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sikandar actor Salman Khan Proudly Displays His Father Salim Khan First Bike Shares Photos
सलमान खान - फोटो : एक्स -SikandarVerse
कई सुपरहिट फिल्मों की पटकथा लिख चुके हैं सलीम

सलीम खान की बात करें तो वह भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे कामयाब पटकथा लेखक हैं। अपने करियर में उन्होंने जावेद अख्तर के साथ मिलकर दर्जनों सुपरहिट फिल्मों की पटकथा लिखी है। एक समय इस जोड़ी को हिट फिल्मों की गारंटी भी माना जाता था। 

विज्ञापन
Sikandar actor Salman Khan Proudly Displays His Father Salim Khan First Bike Shares Photos
सलमान खान - फोटो : एक्स -SikandarVerse
इस फिल्म मे नजर आएंगे सलमान

वहीं, सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता जल्द ही सिकंदर में नजर आएंगे। इसके अलावा, वह वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन में एक विशिष्ट भूमिका में दिखेंगे। हाल ही में रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन में वह चुलबुल पांडे के रूप में कुछ सेकंड के लिए पर्दे पर नजर आए थे।
Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर ने रणवीर सिंह के साथ अपनी दोस्ती पर की बात, बताया दोनों के बीच अब तक कैसे रहे संबंध

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed