{"_id":"67dede1da965a99a9100d11b","slug":"sikandar-actor-salman-khan-reaction-after-hearing-the-script-director-a-r-murugadoss-revealed-2025-03-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salman Khan: स्क्रिप्ट सुनने के बाद कैसी थी सलमान की प्रतिक्रिया? 'सिकंदर' के निर्देशक ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Salman Khan: स्क्रिप्ट सुनने के बाद कैसी थी सलमान की प्रतिक्रिया? 'सिकंदर' के निर्देशक ने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 22 Mar 2025 10:04 PM IST
सार
Sikandar: सिकंदर को लेकर इन दिनों हर ओर चर्चा चल रही है। हाल ही में एआर मुरुगदास ने इस फिल्म को लेकर कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं। एक बातचीत में उन्होंने साझा किया कि स्क्रिप्ट सुनने के बाद एआर मुरुगदास की प्रतिक्रिया कैसी थी?
विज्ञापन
1 of 5
साजिद नाडियाडवाला, एआर मुरुगदास, सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@nadiadwalagrandson
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। एआर मुरुगदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में निर्देशक ने साझा किया कि जब उन्होंने सलमान को फिल्म की स्क्रिप्ट पहली बार सुनाई तो उनकी कैसी प्रतिक्रिया थी?
ए आर मुरुगदास ने कहा कि वह सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट स्क्रिप्ट सुनाने गए थे। उन्होंने कहा, "मैंने 30 मिनट तक स्क्रिप्ट सुनाई। इसके बाद सलमान थोड़ा दूर गए, सिगरेट पी और फिर मुझसे पूछा कि क्या आपको पता है कि मैं कैसे काम करता हूं? मैंने कहा- नहीं। इस पर सलमान बोले कि मैं दोपहर दो बजे से रात दो बजे तक काम करता हूं, क्या यह ठीक रहेगा? इसके बाद मुझे समझ आ गया कि उन्हें स्क्रिप्ट पसंद आ गई।"
Toxic: यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, फैंस को लगेगा झटका
3 of 5
एआर मुरुगदास
- फोटो : इंस्टाग्राम
सुपरस्टार को ध्यान में रखकर तैयार करनी पड़ती है स्क्रिप्ट
एआर मुरुगदास ने पहले आमिर खान के साथ 'गजनी' और अक्षय कुमार के साथ 'हॉलिडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' जैसी सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। सुपरस्टार्स के साथ काम करने के अनुभव पर उन्होंने कहा, "जब आप बड़े सितारों के साथ काम करते हैं तो स्क्रिप्ट से 100% इमानदारी नहीं रख सकते। फैंस की उम्मीदों और फिल्म की ओपनिंग के लिए कुछ बदलाव करने पड़ते हैं। हमें फैंस को खुश करना होता है। साथ ही, उनकी पसंद का ध्यान रखना होता है। यह एक मुश्किल काम है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिकंदर
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
टीजर और गानों ने बढ़ाई उत्सुकता
सिकंदर के म्यूजिक एल्बम के कई गाने रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। पिछले साल फिल्म का पहला टीजर आया था, जो एक मिनट 41 सेकंड का था। इसमें सलमान हथियारों से भरे कमरे में दाखिल होते दिखे थे। टीजर में सलमान का डायलॉग था, "सुना है कि बहुत सारे लोग मेरे पीछे पड़े हैं। बस, मेरे मुड़ने की देर है।" इस संवाद को सुनने के बाद फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
सिकंदर
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
ये सितारे भी हैं फिल्म में मौजूद
'सिकंदर' में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। फिल्म में एक्शन के साथ ड्रामा और इमोशन का भी डोज लोगों को मिलेगा। इस फिल्म में शरमन जोशी, सत्यराज और काजल अग्रवाल जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।