{"_id":"6731f170b75be3134901afbf","slug":"sikandar-ka-muqaddar-tamanna-bhatia-said-about-film-it-feels-good-when-directors-give-me-challenging-role-2024-11-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sikandar ka Muqaddar: 'सिकंदर का मुकद्दर' के लिए बोलीं तमन्ना भाटिया, 'अच्छा लगता है जब चैलेंजिग रोल मिलता है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sikandar ka Muqaddar: 'सिकंदर का मुकद्दर' के लिए बोलीं तमन्ना भाटिया, 'अच्छा लगता है जब चैलेंजिग रोल मिलता है'
Mon, 11 Nov 2024 05:42 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Mon, 11 Nov 2024 05:42 PM IST
सार
फिल्म 'सिकंदर का मुकद्दर' में तमन्ना भाटिया ने फिल्म में अपने किरदार और सह कलाकार अविनाश तिवारी और जिमी शेरगिल को लेकर कुछ बातें कही हैं।
विज्ञापन
सिकंदर का मुकद्दर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'सिकंदर का मुकद्दर' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म के मुख्य सितारे इस ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे। इस दौरान एक दूसरे के साथ काम करने और फिल्म को लेकर सितारों ने अपनी राय साझा की है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 29 नवंबर को रिलीज होगी।
सिकंदर का मुकद्दर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म के शीर्षक को लेकर बोलीं तमन्ना भाटिया
तमन्ना भाटिया ने कहा कि 'मुक्कदर का सिंकदर' फिल्म का नाम हम सभी ने सुना है इसलिए इस फिल्म 'सिकंदर का मुकद्दर' में भी लोग रुचि तो जरूर दिखाएंगे। तमन्ना ने कहा कि उन्हें अच्छा लगता है कि जब उन्हें डायरेक्टर अजीब और चैलेंजिग किरदार निभाने को देते हैं। तमन्ना ने कहा, मुझे हमेशा कुछ अलग करने में अच्छा लगता है।
तमन्ना भाटिया ने कहा कि 'मुक्कदर का सिंकदर' फिल्म का नाम हम सभी ने सुना है इसलिए इस फिल्म 'सिकंदर का मुकद्दर' में भी लोग रुचि तो जरूर दिखाएंगे। तमन्ना ने कहा कि उन्हें अच्छा लगता है कि जब उन्हें डायरेक्टर अजीब और चैलेंजिग किरदार निभाने को देते हैं। तमन्ना ने कहा, मुझे हमेशा कुछ अलग करने में अच्छा लगता है।
सिकंदर का मुकद्दर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अविनाश ने की थी सीन के दौरान मदद
तमन्ना ने अपने सह कलाकार अविनाश तिवारी के लिए कहा कि एक बहुत अच्छा सीन था, लेकिन उस दौरान मुझे परेशानी हुई, तब अविनाश ने मेरी मदद की। बिना ये सोचे कि ये सीन समझने में कितना समय लगा रही हैं। तमन्ना ने कहा कि मैंने इसकी इतनी तारीफ की है, लेकिन इसने मेरी बिल्कुल तारीफ नहीं की। इस पर सभी मुस्कुराने लगते हैं।

अविनाश तिवारी ने याद की तमन्ना से पहली मुलाकात
अविनाश तिवारी ने कहा कि एक वर्कशॉप के लिए साथ में गए थे। वहां, तमन्ना भाटिया से उनकी पहली मुलाकात हुई। तमन्ना ही पहली ऐसी लड़की थीं, जो उस समय उनसे छोटी थीं। तमन्ना से साल 2003-2004 के आस पास मिलने के बाद वे इस फिल्म के दौरान उनसे मिले हैं। अविनाश ने कहा कि वे बहुत दयालु और विनम्र स्वभाव की महिला हैं।

South SuperStars: मालदीव में एक साथ नजर आए ये साउथ सुपरस्टार्स, प्रशंसकों ने की लुक्स की तारीफ
विज्ञापन
सिकंदर का मुकद्दर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अविनाश तिवारी ने की जिमी शेरगिल की तारीफ
अविनाश तिवारी ने कहा कि जब वे फिल्मों में आने की सोचते थे, तो उन्हें लगता था कि वे शायद जिमी शेरगिल की तरह काम कर सकें। उन्होंने जो सोचा वो आज सच हो गया। उन्हें साथ में काम करने का मौका मिला है। फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर अविनाश ने कहा कि जब हमने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी तो लगा कि बहुत छोटी स्क्रिप्ट है लेकिन जैसे-जैसे काम किया समझ आया कि कितना बड़ा और ज्यादा काम है।