फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करण जौहर पहली बार रिलेशनशिप पर खुलकर बोले, बताया कौन है उनका पहला प्यार

Mon, 03 Dec 2018 08:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Dec 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
simba producer Karan Johar revealed his Relationship status
karan johar - फोटो : file photo
फिल्म निर्देशक और निर्माता करण जौहर इन दिनों अपने चैट शो कॉफी विद करण के सीजन 6 को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने 46 साल की उम्र में अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इस खुलासे में करण जौहर ने बताया कि वह किस के साथ रिलेशनशिप में हैं। उनका यह खुलासा फैंस को हैरान कर सकता है। 
simba producer Karan Johar revealed his Relationship status
KARAN JOHAR - फोटो : SELF
करण जौहर ने अंग्रेजी वेबसाइट फर्स्टपोस्ट को अपने दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि किसी के साथ रिलेशनशिप में आने के लिए अब उनकी उम्र नहीं है। अपनी बात को विस्तार में बताते हुए सिंबा के निर्माता ने कहा है- मैं इस चीज को लेकर निंदक नहीं हूं, मैं व्यावहारिक हूं, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि रिलेशनशिप में आने में मुझे देर हो गई है, इसलिए अब मैं कोई रिलेशनशिप चाहता भी नहीं हूं। 
simba producer Karan Johar revealed his Relationship status
karan johar - फोटो : file photo
करण जौहर आगे कहते हैं- मुझे नहीं लगता कि मैं अपनी माँ और दो बच्चों के बीच के समय को एक रिलेशनशिप के जरिए बांट सकता हूं। ना ही मैं यह कह रहा हूं कि मैं किसी दूसरे की वजह से रिलेशनशिप में ना आने की कुर्बानी दी है। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि मैं अपना समय केवल अपने काम को देना चाहता हूं। इसलिए मैं ये कह सकता हूं कि मैं खुद के साथ या फिर अपने काम के साथ रिलेशनशिप में हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
simba producer Karan Johar revealed his Relationship status
karan johar - फोटो : file photo
इतना ही नहीं करण जौहर ने अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर भी कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को तीन सीक्वल में लेकर आएंगे। करण जौहर ने कहा कि फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी और उन्होंने एकेडमिक स्तर पर काफी मेहनत की है। 
विज्ञापन
simba producer Karan Johar revealed his Relationship status
Karan Johar - फोटो : file photo
आपको बता दें कि इन दिनों फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग जोरों पर है। इस फिल्म की शूटिंग अभी मुंबई में चल रही है। बीते दिनों ब्रह्मास्त्र के सेट पर आलिया भट्ट के जख्मी होने की खबरें भी आईं थी। फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और टीवी अभिनेत्री मौनी रॉय मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed