{"_id":"5e9288878ebc3e77b10751e7","slug":"singer-kanika-kapoor-building-not-seal-neighbours-worry-about-covid-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कनिका कपूर की वजह से नाराज हैं इलाके के लोग, जानिए क्या है परेशानी का कारण","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कनिका कपूर की वजह से नाराज हैं इलाके के लोग, जानिए क्या है परेशानी का कारण
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 12 Apr 2020 08:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kanika kapoor
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर (Kanika Kapoor) कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाई गई थीं। जिसके बाद उन्हें संजय गांधी पीजीआई (PGI) में भर्ती कराया गया था। हालांकि कनिका अब ठीक होकर घर लौट चुकी हैं। उन्हें 14 दिन तक क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है। लेकिन कनिका का कोरोना पॉजिटिव होना इलाके के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।
2 of 5
Kanika Kapoor
- फोटो : Social Media
दरअसल कनिका जिस बिल्डिंग में रहती हैं उसे अभी तक सील नहीं किया गया है। यहां रहने वाले लोग चाहते हैं कि इस बिल्डिंग को सील किया जाए क्योंकि जिन इलाकों में कोरोना के कंफर्म केस पाए गए हैं, उन्हें सील किया जा रहा है लेकिन कनिका की बिल्डिंग को सील नहीं किया गया है।
3 of 5
Kanika Kapoor
- फोटो : ट्विटर
वहां रहने वाले लोगों से सवाल उठाया तो जवाब मिला कनिका अब पूरी तरह से ठीक हैं और उनसे किसी और को संक्रमण होने का खतरा नहीं है। ऐसे में बिल्डिंग सील करने का कोई मतलब नहीं है। बता दें उनके संक्रमित पाए जाने पर 20 मार्च को पीजीआई के कोरोना वार्ड में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kanika Kapoor
- फोटो : Instagram
हाल ही में जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। हालांकि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी कनिका कपूर की परेशानियां खत्म नहीं हुई हैं। कनिका कपूर जब कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं तो उनपर लापरवाही दिखाने का आरोप लगा था। जिसके चलते लखनऊ में कनिका कपूर के खिलाफ एफआईआर (FIR) तक दर्ज हो गई थी।
विज्ञापन
5 of 5
Kanika Kapoor
- फोटो : Social Media
कनिका के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 (महामारी कानून) 269 (ऐसा काम जिससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका हो) और 270 (जीवन के लिए संकटपूर्ण रोग का फैलाना) के तहत लखनऊ के सरोजनी नगर थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। हालांकि कनिका से अभी पूछताछ नहीं हुई है। कनिका के क्वारंटीन में 14 दिन पूरे हो जाने के बाद लखनऊ पुलिस उनसे सवाल करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।