फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kumar Sanu: 'मुझमें लोगों को मक्खन लगाने की कला नहीं है', नेशनल अवॉर्ड न मिलने पर छलका कुमार सानू का दर्द

Fri, 08 Sep 2023 11:36 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 08 Sep 2023 11:36 AM IST
विज्ञापन
Singer Kumar Sanu talks On Not Getting National Award And Padma Bhushan says i can not do buttering
कुमार सानू - फोटो : सोशल मीडिया

कुमार सानू अपने समय के बेहतरीन सिंगर में से एक हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक बेहतरीन गाने गाए हैं। उनके गाए गाने आज भी लोगों को पसंद आते हैं, खासतौर से 90 के दशक के बच्चों को। अब हाल ही में, कुमार सानू ने उस वजह खुलासा किया कि उन्हें आज तक नेशनल अवॉर्ड क्यों नहीं मिला है। कुमार सानू ने 4 दशक के अपने लंबे करियर में 21 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। तो चलिए जानते हैं कि सिंगर ने क्या कहा है।

Singer Kumar Sanu talks On Not Getting National Award And Padma Bhushan says i can not do buttering
शैनन-कुमार सानू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड और सिंगिंग इंडस्ट्री के दिग्गज गायक कुमार सानू पिछले चार दशक से अपनी गायकी से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। हालांकि, आपको यह जानकर ताज्जुब होगा कि अपने इस बड़े करियर में उन्हें आज तक किसी भी नेशनल अवॉर्ड से नवाजा नहीं गया है। अब गायक ने काफी दिनों के बाद इस पर चुप्पी तोड़ते हुए इसकी वजह बताई है।

Elemental: 'एलिमेंटल' की ओटीटी रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ओटीटी पर देख सकते हैं पीटर सोहन की फिल्म

Singer Kumar Sanu talks On Not Getting National Award And Padma Bhushan says i can not do buttering
कुमार सानू - फोटो : इंस्टाग्राम

हाल ही में, कुमार सानू ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें आज तक किसी को मक्खन लगाने की कला नहीं आई है और ना ही इंडस्ट्री में उनके पास कोई अप्रोच है, जो उन्हें नेशनल अवॉर्ड तक लेकर जाए। हालांकि, कुमार सानू को बगैर नेशनल अवॉर्ड के ही संतोष करना पड़ा है। सिंगर ने कहा कि मैं सिर्फ अपने गाने पर ही फोकस कर सकता हूं।

Karan Johar: 'पहले और अब के कंटेंट में काफी फर्क है' ,हिंदी सिनेमा की बदलती रूपरेखा पर करण जौहर की दोटूक

विज्ञापन
विज्ञापन
Singer Kumar Sanu talks On Not Getting National Award And Padma Bhushan says i can not do buttering
कुमार सानू - फोटो : instagram

कुमार सानू ने कहा,  'अगर आपके पास मक्खन लगाने की स्किल और बड़ा अप्रोच नहीं है तो ये अवॉर्ड मिलना संभव नहीं है। अगर सरकार को लगेगा तो मुझे अवॉर्ड दे देंगे। इसके अलावा मेरे पास और कोई चारा नहीं है। मैं सिर्फ लोगों को अपनी गायकी से प्रसन्न कर सकता हूं।'

Karan Johar: 'पहले और अब के कंटेंट में काफी फर्क है' ,हिंदी सिनेमा की बदलती रूपरेखा पर करण जौहर की दोटूक

विज्ञापन
Singer Kumar Sanu talks On Not Getting National Award And Padma Bhushan says i can not do buttering
कुमार सानू - फोटो : Facebook

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुमार सानू ने 21 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। 90 के दशक में हर तरफ उनकी ही आवाज गूंजती थी, लेकिन इतना योगदान देने के बावजूद उन्हें आज भी नेशनल अवॉर्ड नहीं मिला है और ना ही पद्म भूषण।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed