एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 17 Apr 2022 02:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
मिलिंद गाबा
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले कुछ समय से छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक कई सेलेब्स का शादी के बंधन में बंधने का सिलसिला जारी है। 14 अप्रैल को आलिया और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधे हैं और अब इसी क्रम में मशहूर सिंगर और रैपर मिलिंद गाबा का नाम भी शामिल हो गया है। मिंलिंद दूल्हा बन घोड़ी चढ़ चुके हैं। वह अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल संग शादी रचा रहे हैं, दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने उनकी हल्दी मेहंदी और बारात की तस्वीरें वीडियो अपनी इंस्टास्टोरी से शेयर की हैं। जिसमें दूल्हे मियां बने मिलिंद गाबा बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं।
2 of 4
अक्षरा सिंह, मिलिंद गाबा
- फोटो : insta
घोड़ी चढ़े मिलिंद गाबा
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी मिलिंद गाबा की शादी में शामिल हुईं। उन्होंने अपनी इंस्टास्टोरी से तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'हमारा मुंडा घोड़ी चढ़ ही गया'। इस दौरान अक्षरा भी लाल चटख लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।
3 of 4
मिलिंद गाबा,प्रिया बेनीवाल
- फोटो : insta
हाल ही में की थी सगाई
सिंगर मिलिंद गाबा ने हाल ही में गर्लफ्रेंड प्रिया संग सगाई की थी। उन्होंने अपनी सगाई में एक ग्रैंड पार्टी दी थी जिसमें कई सितारों ने शिरकत की थी। मिलिंद ने सगाई की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इसके बाद से उनके प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए थे और आज वह दूल्हे राजा बनकर अपनी दुल्हनियां लेने पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मिलिंद गाबा,प्रिया बेनीवाल
- फोटो : insta
मिलिंद ने शादी से पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी शादी के फंक्शन 11 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। इसके बाद 13 को कॉकटेल पार्टी होगी। 15 तारीख को प्रिया के घर मेहंदी सेरेमनी होगी। 16 अप्रैल को हमारी शादी जाट और पंजाबी रीति-रिवाज से होगी। मिलिंद और प्रिया लंबे समय से एक दूसरे संग रिलेशनशिप में हैं। मिलिंद के स्ट्रगल के टाइम में प्रिया हमेशा उनके साथ रहीं। मिलिंद कहते हैं कि ये उनके लिए बहुत मायने रखता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।