फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Social Media: पुरानी ट्वीट वायरल होने पर श्रेया घोषाल ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं - अरे यार, उस वक्त हम बच्चे थे!

Wed, 01 Dec 2021 10:26 AM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 01 Dec 2021 10:26 AM IST
विज्ञापन
Singer Shreya Ghoshal reacts on social media users digging her old tweet for friend and twitter CEO Paraga Agrawal
श्रेया घोषाल,पराग अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

ट्विटर के नए सीईओ बनाए जाने के बाद पराग अग्रवाल लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। बॉलीवुड सिंगर और उनके बचपन की दोस्त श्रेया घोषाल ने भी ट्वीट कर पराग को नए कार्यभार के लिए बधाई दी है। श्रेया के ट्वीट करने की देर थी कि सोशल मीडिया यूजर्स ने पराग अग्रवाल और उनके बीच का वर्षों पुराना रिश्ता खोज निकाला और अब दोनों दोस्तों की पुरानी ट्वीट्स वायरल हो रही हैं।


 

Singer Shreya Ghoshal reacts on social media users digging her old tweet for friend and twitter CEO Paraga Agrawal
श्रेया घोषाल, पराग अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

श्रेया घोषाल को यूजर्स की इन हरकतों पर हंसी आ गई और उन्होंने एक बार फिर ट्वीट कर इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। श्रेया ने हंसते हुए लिखा कि अरे यार, तुमलोग कितने बचपन के ट्वीट्स निकाल रहे हो!

Singer Shreya Ghoshal reacts on social media users digging her old tweet for friend and twitter CEO Paraga Agrawal
श्रेया घोषाल

श्रेया ने आगे लिखा कि ये 10 साल पहले की बात है, उस वक्त ट्विटर बस लॉन्च ही हुआ था और हम तो बच्चे थे। दोस्त एक दूसरे को ट्वीट नहीं करते क्या। क्या टाइमपास चल रहा है ये।

विज्ञापन
विज्ञापन
Singer Shreya Ghoshal reacts on social media users digging her old tweet for friend and twitter CEO Paraga Agrawal
वायरल हो रहा श्रेया घोषाल का पुराना ट्वीट

बता दें कि सोशल मीडिया यूजर्स ने पराग को सीईओ बनाए जाने पर श्रेया घोषाल द्वारा की गई ट्वीट के बाद साल 2010 की एक पुराना ट्वीट खोज निकाली है जिसमें श्रेया ने अपने फॉलोवर्स से पराग को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने को कहा था। 23 मई, 2010 को श्रेया ने लिखा था हे ऑल, एक और बचपन का दोस्त ट्विटर पर मिला। फूडी और घुमक्कड़, स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के स्कॉलर पराग को फॉलो कीजिए। कल उनका जन्मदिन था। उन्हें विश कीजिए। 

विज्ञापन
Singer Shreya Ghoshal reacts on social media users digging her old tweet for friend and twitter CEO Paraga Agrawal
वायरल हो रहा श्रेया घोषाल और पराग अग्रवाल का पुराना ट्वीट

श्रेया की इस ट्वीट पर उस वक्त पराग अग्रवाल ने रीट्वीट भी किया था। उन्होंने धन्यवाद देते हुए लिखा था कि आईला, श्रेया तुम तो ट्विटर पर बहुत प्रभावशाली हो। तुम्हारी ट्वीट के बाद से मेरे फॉलोवर्स और ट्विटर मैसेजेस की बाढ़ आ गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed