{"_id":"673205c0e67b7de0fd0e3bb5","slug":"singham-again-actor-arjun-kapoor-glad-he-make-father-boney-kapoor-happy-on-birthday-2024-11-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Arjun Kapoor: पिता बोनी ने बढ़ाया हौंसला, अर्जुन भी उन्हें जन्मदिन पर गर्व महसूस करा कर हैं खुश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Arjun Kapoor: पिता बोनी ने बढ़ाया हौंसला, अर्जुन भी उन्हें जन्मदिन पर गर्व महसूस करा कर हैं खुश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Mon, 11 Nov 2024 06:56 PM IST
सार
हाल ही में अर्जुन कपूर फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आए। फिल्म में निभाए अपने किरदार के कारण उन्हें इन दिनों खूब तारीफ मिल रही है। पिता बोनी ने भी उनका हौसला बढ़ाया है, उन्होंने अर्जुन को एक इवेंट में फोन पर एक प्यारा संदेश भेजा।
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @arjunkapoor
Link Copied
हाल ही में अर्जुन एक इवेंट में शामिल हुए यहां पर उन्होंने अपने फैंस से मुलाकात की, साथ ही फिल्म 'सिंघम अगेन' और अपने करियर के बारे में बात की। इस दौरान इंटरव्यू लेने वाले शख्स ने उन्हें कहा कि आपके लिए हमारे पास एक खास व्यक्ति का संदेश है। यह संदेश उनके पिता बोनी कपूर का था। इस मैसेज में बोनी ने अर्जुन की और 'सिंघम अगेन' में उनके काम की खूब तारीफ की, उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
Trending Videos
2 of 5
बोनी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @boney.kapoor
बोनी ने कहा अर्जुन पर गर्व है
बोनी ने जो संदेश अर्जुन के लिए भेजा, उसमें वह कहते हैं, 'तुमने काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। साथ ही तुम्हारा 'सिंघम अगेन' में काम देखकर, अभिनय देखकर अच्छा लगा। मुझे तुम पर गर्व है। आगे के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं। ऐसे ही अच्छा काम करते रहो। खुद को फिट भी बनाए रखो।' अपने पिता बोनी का यह संदेश सुनकर अर्जुन के चेहरे पर मुस्कान आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अर्जुन कपूर-बोनी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
पिता से तारीफ पाकर अर्जुन हुए खुश
अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया और साथ में एक कैप्शन भी लिखा। इसमें वह लिखते हैं, 'अपने पापा को गर्व महसूस कराने से बेहतर कोई बात हो ही नहीं सकती। आज आपका (बोनी कपूर) जन्मदिन भी है। मैं खुश हूं कि अपने काम से आपके जन्मदिन पर आपको खुश कर सका।' वहीं इंटरव्यू में भी अर्जुन कहते हैं कि हम अपनों के लिए ही तो काम करते हैं। अपनों को खुश देखकर ही हमें भी खुशी होती है।
4 of 5
अर्जुन कपूर-सिंघम अगेन
- फोटो : इंस्टाग्राम
आगे चुनौतीपूर्ण किरदार करेंगे
'सिंघम अगेन' की रिलीज के बाद अर्जुन कपूर को अलग तरह की फिल्में करने का मन है। वह कई इंटरव्यू में कह चुके हैं कि आगे चुनौतीपूर्ण किरदार करेंगे। खुद को बतौर कलाकार वह परखना चाहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
अकेलेपन-बीमारी पर भी बात की
कुछ दिनों पहले अर्जुन कपूर ने अपने निजी जीवन के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि वह अब सिंगल हैं। इससे उनके फैंस को पता चला कि अब उनका और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप हो चुका है। इसके अलावा उन्होंने अपनी एक बीमारी के बारे में अपने फैंस को बताया। अर्जुन ने बताया कि उन्हें हाशिमोटो डिजीज है। इस बीमारी में हद से ज्यादा थकान, वजन बढ़ने जैसी कई और दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस बीमारी का असर मेंटल हेल्थ पर भी होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।