फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arjun Kapoor: 'हाशिमोटो थायरॉयडिटिस' से पीड़ित हैं अर्जुन कपूर, जानिए क्या है ये बीमारी और इसके शुरुआती लक्षण

Sat, 09 Nov 2024 10:20 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sat, 09 Nov 2024 10:20 AM IST
सार

अभिनेता अर्जुन कपूर को 'हाशिमोटो थायरॉयडिटिस' बीमारी से पीड़ित हैं। आइए आपको बताते हैं कैसी है ये बीमारी और क्या होते हैं इसके शुरुआती लक्षण।

विज्ञापन
Singham Again Arjun Kapoor have Hashimoto thyroiditis know what this disease is and initial symptoms
अर्जुन कपूर-सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी फिल्म 'सिंघम अंगने' में विलेन डेंजर लंकेश के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस किरदार के लिए अर्जुन को प्रशंसकों का प्यार मिल रहा है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान अभिनेता ने कई इंटरव्यू दिए। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी को लेकर भी कुछ बातों के खुलासे किए। अर्जुन कपूर ने कहा कि एक समय आ गया था जब वो अकेलापन महसूस करते थे। अर्जुन कपूर ने इस बातचीत में अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर भी बात की। अभिनेता हाशिमोटो थायरॉयडिटिस नामक बीमारी से पीड़ित हैं। आइए आपको बताते हैं क्या है ये बीमारी और अभिनेता कैसे हुए इस बीमारी के शिकार।
Singham Again Arjun Kapoor have Hashimoto thyroiditis know what this disease is and initial symptoms
अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर - फोटो : PTI
अर्जुन कपूर के झेलना पड़ा मानसिक तनाव
हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने कहा कि वे कई शारीरिक समस्याओं से गुजरे हैं। उन्होंने कहा, मैं दिल से एक मोटा बच्चा हूं, है न? इस बात ने कई सालों तक मुझे मानसिक तनाव दिया है। इससे न आप अपने खाने पर ध्यान दे पाते हैं और न ही अपनी देखभाल ठीक तरीके से कर पाते हैं। एक ऑटोइम्यून विकार के कारण भी अर्जुन कपूर को ये सब झेलना पड़ा।
Singham Again Arjun Kapoor have Hashimoto thyroiditis know what this disease is and initial symptoms
अंशुला कपूर और अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @anshulakapoor
इस बीमारी से जूझ रहे हैं अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर ने बताया कि उन्हें हाशिमोटो थायरॉयडिटिस नामक बीमारी है। इस बीमारी में आपके एंटीबॉडी आपके ही खिलाफ लड़ते हैं। ये वैसा ही है जैसे में एक फ्लाइट ले सकता हूं और अपना मेरा वजन बढ़ जाएगा क्योंकि इस दौरान शरीर का तनाव बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि ये बीमारी उनकी मां को भी थी और बहन को भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Singham Again Arjun Kapoor have Hashimoto thyroiditis know what this disease is and initial symptoms
अर्जुन कपूर - फोटो : Instagram/ Arjun Kapoor
आखिर क्या होती है ये बीमारी
दिल्ली वरिष्ठ सलाहकार और एंडोक्राइनोलॉजी डॉ. सप्तर्षि भट्टाचार्य ने इस बीमारी के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि यह एक ऑटोइम्यून विकार है, जिसमें प्रतिरक्षा प्रणाली थायरॉयड ग्रंथि पर हमला करती है, और उन्हें नुकसान पहुंचाती है। इससे हाइपोथायरायडिज्म (अंडरएक्टिव थायरॉयड) होता है। हाशिमोटो थायरॉयडिटिस में शरीर का इम्यून सिस्टम एंटी बॉडी बनाता है, ये एंटी बॉडी थायराइड सेल को नष्ट करती हैं।
विज्ञापन
Singham Again Arjun Kapoor have Hashimoto thyroiditis know what this disease is and initial symptoms
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @arjunkapoor
बीमारी का इलाज है संभव
डॉक्टर ने बताया कि इस बीमारी का पता लगने पर इसका इलाज संभव है। इससे अच्छा स्वास्थ्य बना रह सकता है। इसके लिए अपने स्वास्थ्य सलाहकार से सलाह लेकर ही खाने-पीने और रहन सहन का ध्यान रखना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed