{"_id":"672ed7861274ef807704871e","slug":"kbc-16-vikrant-massey-shared-interesting-incident-with-big-b-amitabh-bachchan-himself-was-forced-to-clap-2024-11-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC 16: विक्रांत मैसी ने बिग बी को बताया अपने जीवन का रोचक किस्सा, खुद ताली बजाने को मजबूर हो गए अमिताभ बच्चन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KBC 16: विक्रांत मैसी ने बिग बी को बताया अपने जीवन का रोचक किस्सा, खुद ताली बजाने को मजबूर हो गए अमिताभ बच्चन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sat, 09 Nov 2024 09:01 AM IST
सार
केबीसी 16 में आईपीएस अधिकारी मनोज शर्मा, उनकी पत्नी श्रद्धा जोशी शर्मा और अभिनेता विक्रांत मैसी पहुंचे। इस दौरान बिग बी से इन सितारों की बहुत चीजों को लेकर बातें हुईं। विक्रांत मैसी ने शो में अपने पापा से जुड़ा एक किस्सा भी साझा किया।
विज्ञापन
1 of 5
विक्रांत मैसी- अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम @sonytvofficial
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने शो कौन बनेगा करोड़पति में नजर आ रहे हैं। '12 फेल' के अभिनेता और खुद मनोज जिनके जीवन पर ये फिल्म बनी है, इस शो में पहुंचे। केबीसी में खेल के दौरान अभिनेताओं और आईएएस अधिकारी ने अपने जीवन से जुड़ी कई बातें कीं। इस दौरान अभिनेता विक्रांत मैसी ने भी अपने जीवन से जुड़ा एक रोचक किस्सा साझा किया।
2 of 5
मनोज शर्मा- विक्रांत मैसी- श्रद्धा जोशी शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @sonytvofficial
विक्रांत मैसी ने साझा किया अपने जीवन का किस्सा
विक्रांत मैसी ने बिग बी से कहा कि वे 37 साल के हैं और 20-21 साल से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। 17 साल की उम्र में जब उनके पिता जी की तबीयत खराब हुई और उन्हें लगा कि बाहर जाकर अब उन्हें काम करने के साथ कुछ जिम्मेदारियां लेने की जरूरत है, समझ आया कि थोड़ी जिम्मेदारी लेनी होगी। तब हम एक वन रूम किचन में रहते थे। पापा ने कहा चल नीचे जाकर आते हैं। तब पहली बार हमारी दिल खोलकर बातें हुई थीं। तब मेरे साथ भी ऐसा हुआ कि एक फीलिंग आ रही थी, अब जीवन में कुछ बदलावों का समय आ गया है।
3 of 5
मनोज शर्मा- अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम@sonytvofficial
मनोज शर्मा ने सुनाई कविता
आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और उनकी पत्नी श्रद्धा जोशी शर्मा केबीसी शो में पहुंचे। इस दौरान बिग बी से कई तरह की बातें हुईं। इस शो में मनोज कुमार शर्मा की मां भी पहुंची। मनोज शर्मा ने शो में अपनी मां के लिए एक कविता भी सुनाई। आईपीएस मनोज की ये कविता सुनकर उनकी मां के साथ वहां मौजूद लोगों की आंखों में आंसू आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
केबीसी 16
- फोटो : इंस्टाग्राम@sonytvofficial
बिग बी ने पूछे मजेदार सवाल
बिग बी ने मनोज शर्मा की पत्नी श्रद्धा जोशी शर्मा से पूछा फिल्म दिखाने ले जाते हैं कि नहीं। इस दौरान श्रद्धा ने कहा, सर टाइम चुरा लेते हैं। अमिताभ बच्चन ने कहा, नहीं-नहीं सच बोल दीजिए कोई ऐसी बात नहीं है। श्रद्धा ने कहा नहीं सर जरूरी है, थोड़ा इंसान बनाना भी तो जरूरी है।
विज्ञापन
5 of 5
मनोज शर्मा-श्रद्धा जोशी शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम@sonytvofficial
मनोज शर्मा ने कही ये बात
मनोज शर्मा ने बिग बी से कहा कि केबीसी शो ने उनकी तैयारी में मदद की। मनोज ने कहा कि जब केबीसी के शो के सवालों के जवाब उनको नहीं आते थे, तब वे समझ जाते थे कि तैयारी सही नहीं हो रही है। इस शो ने भी आज मैं जहां हूं, वहां पहुंचने में मेरी मदद की है। बता दें कि मनोज शर्मा के आईपीएस बनने की कहानी को बड़े पर्दे पर पसंद किया था, जहां मनोज का किरदार विक्रांत मैसी ने निभाया था। विक्रांत अब अपनी आगामी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट में नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।