{"_id":"6730dd5705d2b081980ef585","slug":"singham-again-movie-box-office-collection-day-10-ajay-devgn-rohit-shetty-film-total-earnings-2024-11-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Singham Again Collection Day 10: 200 करोड़ तक पहुंचने में हांफने लगी सिंघम अगेन, 10वें दिन इतना रहा कारोबार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Singham Again Collection Day 10: 200 करोड़ तक पहुंचने में हांफने लगी सिंघम अगेन, 10वें दिन इतना रहा कारोबार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 10 Nov 2024 09:52 PM IST
सार
सिंघम अगने 200 करोड़ के क्लब में पहुंच चुकी है। हालांकि, यहां तक के सफर में इसे काफी संघर्ष करना पड़ा है। आइए जानते हैं कि फिल्म का अब तक का कारोबार कैसा रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
'सिंघम अगेन'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बड़े सितारों से सजी फिल्म सिंघम अगेन बड़े पर्दे पर वैसी कमाई नहीं कर सकी है, जैसी इससे उम्मीद लगाई गई थी। फिल्म का बजट काफी ज्यादा है, इस वजह से इसके अब तक के कलेक्शन को संतोषजनक नहीं माना जा सकता है। आइए जानते हैं कि 10वें दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।
2 of 5
सिंघम अगेन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले हफ्ते में ही निकली सिंघम अगेन की हवा
सिंघम अगेन ने पहले दिन 43.5 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 42.5 करोड़, तीसरे दिन 35.75 करोड़, चौथो दिन 18 करोड़, पांचवें दिन 14 करोड़, छठे दिन 10.5 करोड़ और सातवें दिन आठ करोड़ 75 लाख रुपये का कारोबार किया। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन सात दिनों में महज 173 करोड़ ही रहा।
3 of 5
सिंघम अगेन
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे सप्ताहांत में इतना रहा कारोबार
दूसरे सप्ताहांत में भी सिंघम अगेन उतनी अच्छी कमाई नहीं कर सकी है। आठवें दिन फिल्म ने आठ करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। नौवें दिन फिल्म ने 11.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 10वें दिन इस फिल्म ने 12.48 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 205.73 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिंघम अगेन
- फोटो : सोशल मीडिया
हिट होने के लिए करनी होगी इतनी कमाई
सिंघम अगेन का बजट 350 करोड़ रुपये के आस-पास का है। ऐसे में इसे हिट होने के लिए 700 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना होगा। हालांकि, मौजूदा कलेक्शन के आंकड़ों को देखते हुए ऐसा संभव होना मुश्किल ही लग रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।