{"_id":"6736174aa7c2ea6f57031a42","slug":"singham-again-movie-box-office-collection-day-14-ajay-devgn-rohit-shetty-film-total-earnings-2024-11-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Singham Again Collection Day 14: बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती दिख रही सिंघम अगेन, दूसरे हफ्ते में हुई महज इतनी कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Singham Again Collection Day 14: बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती दिख रही सिंघम अगेन, दूसरे हफ्ते में हुई महज इतनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 14 Nov 2024 09:03 PM IST
सार
Singham Again Movie Box Office Collection Day 14: बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन का जादू नहीं चल सका है। उनकी फिल्म सिंघम अगेन दूसरे हफ्ते में भी अच्छी कमाई नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
1 of 5
सिंघम अगेन
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अजय देवगन के लिए यह साल अच्छा नहीं गुजरा है। मैदान और औरों में कहां दम था के बाद उनकी फिल्म सिंघम अगेन का भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक टिकट खिड़की पर कितना कारोबार कर लिया है।
2 of 5
सिंघम अगेन ट्रेलर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नहीं चला सितारों का जादू
सिंघम अगेन में कई सितारों को कास्ट कर इसे सफल बनाने की भरपूर कोशिश की गई। फिल्म में अजय देवगन के साथ करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार जैसे सितारे नजर आए। हालांकि, मेकर्स का यह दांव काम नहीं आया। इस फिल्म की कमजोर कहानी और बड़ा बजट इसके लिए विलेन साबित हुए। 350 करोड़ के आस-पास के बजट से बनी यह फिल्म अब तक अपनी लागत के बराबर भी कमाई नहीं कर सकी है।
3 of 5
'सिंघम अगेन' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले हफ्ते में निराशाजनक कलेक्शन
सिंघम अगेन के जरिए रोहित शेट्टी अपनी पिछली फिल्म सर्कस के फ्लॉप होने का दाग धुलने की कोशिश में थे, लेकिन इसमें वह फिलहाल कामयाब होते नहीं दिख ऱहे हैं। पहले सात दिन में सिंघम अगेन ने 173 करोड़ रुपये की कमाई की थी। बड़े बजट के हिसाब से फिल्म का यह कलेक्शन काफी निराश कर देने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'सिंघम अगेन'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दूसरे हफ्ते में भी नहीं दिखा जादू
सिंघम अगेन पहले हफ्ते के बाद दूसरे हफ्ते में भी अच्छी कमाई को तरसती नजर आई। फिल्म के दूसरे सप्ताह के कलेक्शन की बात करें तो आठवें दिन फिल्म ने आठ करोड़, नौवें दिन 12.25 करोड़, 10वें दिन 13.5 करोड़, 11वें दिन चार करोड़ 25 लाख रुपये, 12वें दिन तीन करोड़ 50 लाख रुपये और 13वें दिन तीन करोड़ रुपये का कारोबार किया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 14वें दिन फिल्म ने एक करोड़ 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 219.4 करोड़ रुपये हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।