{"_id":"67262eb6597ac99ef4045ca9","slug":"singham-again-salman-khan-cameo-why-chulbul-pandey-was-seen-on-screen-for-a-short-time-in-movie-2024-11-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Singham Again: सिंघम अगेन में कम समय के लिए पर्दे पर क्यों दिखे चुलबुल पांडे? जानें क्या है इसके पीछे की वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Singham Again: सिंघम अगेन में कम समय के लिए पर्दे पर क्यों दिखे चुलबुल पांडे? जानें क्या है इसके पीछे की वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 02 Nov 2024 07:27 PM IST
सार
रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में अब चुलबुल पांडे की भी एंट्री हो चुकी है। सिंघम अगेन के पोस्ट क्रेडिट सीन में सलमान खान अपने दबंग अंदाज में नजर आए हैं। हालांकि, उनके कम स्क्रीन टाइम की वजह से कुछ फैंस को निराशा भी हुई है।
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सिंघम अगेन लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म में एक से बढ़कर एक कलाकारों की फौज नजर आती है। वहीं, इस फिल्म के अंत में सुपरस्टार सलमान खान की झलक भी देखने को मिलती है। इस फिल्म के पोस्ट क्रेडिट सीन में सलमान चुलबुल पांडे के किरदार में नजर आते हैं।
2 of 5
सिंघम अगेन-सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कम स्क्रीन टाइम से फैंस निराश
इस फ्रेंचाइजी में सलमान को देखकर कुछ फैंस काफी ज्यादा उत्साहित दिखे तो कुछ उनके कम समय की उपस्थिति की वजह से निराश भी नजर आए। फैंस के मुताबिक सलमान खान के चुलबुल पांडे के किरदार को और बेहतर तरीके से पेश किया जा सकता था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान के साथ शुरू में एक विस्तारित कैमियो फिल्माने की योजना थी, जिसमें क्लाइमैक्स में एक मारधाड़ से भरपूर एक सीन भी शामिल था। रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो अभिनेता ने कथित तौर पर बाहर जाकर शूटिंग करने से इनकार कर दिया। इसके पीछे उनकी सुरक्षा से संबंधित कारण भी हो सकते हैं। यही वजह है कि सलमान के किरदार को फिल्म में छोटा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अजय देवगन-सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty, सोशल मीडिया
कॉप यूनिवर्स में शामिल हुए सलमान
दबंग फ्रेंचाइजी की फिल्मों में सलमान खान चुलबुल पांडे का किरदार निभाते हैं। इस किरदार को वह अब तक तीन फिल्मों में निभा चुके हैं। सिंघम अगेन में सलमान के इस विशिष्ट भूमिका से एक बात को जरूर साफ हो गई है कि वह जल्द ही इस कॉप यूनिवर्स की किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।