{"_id":"66a34e03cc48e995980fabf2","slug":"singham-again-star-deepika-padukone-will-take-break-from-work-rejected-international-series-for-pregnancy-2024-07-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Deepika Padukone: क्या प्रेग्नेंसी की वजह से दीपिका ने ठुकराई इंटरनेशनल सीरीज? ये है मां बनने के बाद की योजना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Deepika Padukone: क्या प्रेग्नेंसी की वजह से दीपिका ने ठुकराई इंटरनेशनल सीरीज? ये है मां बनने के बाद की योजना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 26 Jul 2024 12:49 PM IST
दीपिका पादुकोण इन दिनों नाग अश्विन की फिल्म ' कल्कि 2898 ई .' में अपने अभिनय के लिए चर्चा में हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। इस सफलता के बीच, वह अपने पति रणवीर सिंह के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए भी तैयार हैं। हाल ही में आई एक रिपोर्ट से पता चला है कि अभिनेत्री को 'द व्हाइट लोटस एस 3' के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया क्योंकि वह इस वक्त अपनी प्रेग्नेंसी पर फोकस करना चाहती हैं।
Trending Videos
2 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका पादुकोण ने 'द व्हाइट लोटस 3' में काम करने के ऑफर को ठुकरा दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अभिनेत्री ने कई प्रोजेक्ट ठुकरा दिए हैं क्योंकि वह अपना समय और ध्यान अपनी प्रेग्नेंसी पर देना चाहती हैं। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी में कोई भी काम नहीं करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम
रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया गया है कि रणवीर पत्नी को ऑनलाइन ट्रोलिंग और नफरत से बचा रहे हैं। खबरों में यह भी दावा किया जा रहा है कि मां बनने के बाद दीपिका हैंड्स ऑन मॉमी बनना चाहती हैं। वो अपने पहले बच्चे को अपना पूरा समय देना चाहती हैं और उसका पूरी तरह ख्याल रखना चाहती हैं। ऐसे समय में वह अपना समय और ध्यान काम पर नहीं लगाना चाहती हैं। सूत्र ने आगे कहा, उन्होंने कोई नई फिल्म साइन नहीं की है। उन्होंने एक बहुत ही प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सीरीज को मना कर दिया है।
बता दें कि अभिनेत्री ने फरवरी 2024 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। वह सितंबर में अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। सोशल मीडिया पर दीपिका अक्सर अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। फैंस भी अभिनेत्री की तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम@kalki2898ad
खबरों की मानें तो दीपिका डिलीवरी के बाद वे अपने बच्चे की देखभाल खुद करने वाली हैं, उसके लिए कोई नैनी नहीं रखेंगी। फैंस भी उनके फर्स्ट बेबी के आने का वेट कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।