{"_id":"63383614b9fcd815321f532b","slug":"sita-ramam-actress-mrunal-thakur-talks-about-her-marriage-plans-dating-and-relationship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर के लिए बदल गए हैं डेटिंग के मायने, एक्ट्रेस को पार्टनर में चाहिए ये खूबियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर के लिए बदल गए हैं डेटिंग के मायने, एक्ट्रेस को पार्टनर में चाहिए ये खूबियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 01 Oct 2022 06:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Mrunal Thakur
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री मृणाल ठाकुर फिल्म 'सीता रामम' को लेकर खूब चर्चा में रही हैं। मृणाल और दुलकर सलमान अभिनीत इस साल अगस्त में रिलीज हुई इस फिल्म ने खूब तारीफें बटोरीं। आपको बता दें कि मृणाल ठाकुर ने अपना एक्टिंग करियर टीवी की दुनिया से शुरू किया। मृणाल 'मुझसे कुछ कहती...ये खामोशिया' और 'कुमकुम भाग्य' जैसे शो में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने वर्ष 2018 में 'लव सोनिया' से फिल्मों में डेब्यू किया। हाल ही में मृणाल ने अपनी डेटिंग लाइफ पर बातचीत की। साथ ही यह भी कहा कि इस दौरान उनके सामने क्या चुनौतियां आईं।
2 of 4
Mrunal Thakur
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में मृणाल ठाकुर ने कहा कि जब लोग उनकी उम्र के बारे में सुनते हैं तो पूछते हैं कि अब तक शादी क्यों नहीं की? उन्होंने कहा, 'लोग पूछते हैं तुम कितने साल की हो?' जब मैं उन्हें अपनी उम्र बताती हूं और कहती हूं कि 30 वर्ष तो वे कहते हैं, 'ओह, तब तो तुम्हारी शादी हो गई होगी? यहा फिर शादी होने वाली होगी।' या फिर पूछते हैं, 'शादी का क्या प्लान है?' कुछ लोग आकर कहते हैं, 'जब आप 32 की होंगी, तब तक आप मां बन जाएंगी?' मृणाल ने आगे कहा, 'ऐसे लोगों को मैं कहती हूं गुड नाइट।'
3 of 4
Mrunal Thakur
- फोटो : सोशल मीडिया
मृणाल ठाकुर ने कहा कि जब से वह 30 वर्ष की हुई हैं, तब से उनके लिए डेटिंग के मायने बदल गए हैं। उन्होंने कहा, '30 साल की उम्र में डेटिंग 20 साल की उम्र से बिल्कुल अलग होती है। जब आप 20 साल की उम्र में होते हैं तो आप बेसिक के बारे में बहुत फिक्रमंद नहीं होते। आप सोचते हैं कि अगर वह मुझे पसंद करता है तो मैं भी उसे पसंद करती हूं। लेकिन, मैं अपनी 30 वर्ष की उम्र में सोचती हूं कि मुझे अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार किसी को पसंद करने की जरूरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Mrunal Thakur
- फोटो : सोशल मीडिया
मृणाल ने आगे कहा कि वह अपने 20 के दशक में लाइफ के फ्लो के साथ चलने और एक्सप्लोर करने में यकीन रखती थीं। वहीं, अब जबकि 30 की उम्र में हैं तो उनका फोकस इस बात पर है कि अपने साथी और रिलेशन से उनकी क्या उम्मीदे हैं। मृणाल का कहना है कि अब 30 की उम्र में वह 20 साल की उम्र की तरह फ्लो में बहने वाली नहीं, बल्कि अब वह अपने पार्टनर से और रिलेशनिशप से अधिक उम्मीद करती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो मृणाल के पास इस वक्त कई फिल्में हैं। वह जल्द ही नवजोत गुलाटी की 'पूजा मेरी जान' में नजर आएंगी, जिसमें हुमा कुरैशी भी नजर आएंगी। इसके अलावा मृणाल क्राइम थ्रिलर फिल्म 'गुमराह' में भी नजर आएंगी। इसमें वह आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।