{"_id":"62ec1186c5bbab796f2d08a6","slug":"sita-ramam-mrunal-thakur-shares-pics-with-family-actress-says-og-gang-is-ready-for-first-day-first-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर परिवार संग देखेंगी 'सीता रामम' का फर्स्ट शो, एक्ट्रेस ने साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर परिवार संग देखेंगी 'सीता रामम' का फर्स्ट शो, एक्ट्रेस ने साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
मृणाल ठाकुर अपने परिवार के साथ
- फोटो : insta
Link Copied
अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने टीवी से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाई है और अब वह दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 5 अगस्त, 2022 को उनकी फिल्म 'सीता रामम' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। मृणाल ठाकुर काफी समय लगातार फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं, आज भी एक्ट्रेस ने लाइव आकर फैंस से एडवांस टिकट बुक करने की अपील की थी। फिलहाल लगातार काम के बाद अब मृणाल ठाकुर ने अपने परिवार के संग कुछ समय बिताया जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
Trending Videos
2 of 4
मृणाल ठाकुर अपने माता-पिता और बहन के साथ
- फोटो : insta
मृणाल ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम से कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उन्हें अपने परिवार के साथ खुशी भरे पल बिताते देखा जा सकता है। पोस्ट के साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी बताया है कि वह कल अपनी फिल्म सीता रामम का पहला शो परिवार के साथ देखने जाएंगी। एक्ट्रेस ने तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- ओजी गैंग फर्स्ट डे के फर्स्ट शो के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
मृणाल ठाकुर अपने पिता और बहन के साथ
- फोटो : insta
मृणाल ठाकुर ने कुछ ही दिनों में न सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री में बल्कि लोगों के दिलों में भी अपनी अलग जगह बना ली है। उनकी इन तस्वीरों फैंस के साथ सेलेब्स भी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। वहीं मृणाल के को-एक्टर दलकीर सलमान ने भी उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- "कितनी प्यारी हैं ये तस्वीरें"!! वहीं एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- दिलों पर राज करते हो आप, मैं आपको बहुत पसंद करता हूं। इसी तरह से अन्य यूजर्स भी प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।
4 of 4
मृणाल ठाकुर, सलमान दलकीर, फिल्म सीता रामम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बात करें फिल्म 'सीता रामम' की कहानी की तो यह 60 से 80 के दशक में एक युद्ध पृष्ठभूमि पर आधारित है। जहां अभिनेता दलकीर सलमान फिल्म में एक सैनिक की भूमिका में हैं, तो वहीं मृणाल ने उनकी प्रेमिका सीता महालक्ष्मी का किरदार अदा किया है। फिलहाल कल मृणाल और दलकीर के लिए परीक्षा की घड़ी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।