फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Siya Kakkar Suicide: क्या धमकियों से परेशान होकर सिया कक्कड़ ने की आत्महत्या?, पुलिस को Tik Tok स्टार के घर से मिले अहम दस्तावेज

Fri, 26 Jun 2020 10:35 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 26 Jun 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
TikTok Star Siya Kakkar Suicide Latest News: Siya Kakkar Suicide Police Found Documents From TikTok Star Siya House
सिया कक्कड़ - फोटो : ट्विटर

टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ (Siya Kakkar) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो महज 16 साल की थीं। सिया का परिवार भी काफी सदमे में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिया डिप्रेशन में थीं। हालांकि सिया को किस बात का डिप्रेशन था इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस को सिया के घर से अहम दस्तावेज मिले हैं।

TikTok Star Siya Kakkar Suicide Latest News: Siya Kakkar Suicide Police Found Documents From TikTok Star Siya House
सिया कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। सिया सोशल मीडिया पर कितनी मशहूर थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टिकटॉक पर उनके 11 लाख और इंस्टाग्राम पर करीब एक लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से सिया को सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही थीं। 

TikTok Star Siya Kakkar Suicide Latest News: Siya Kakkar Suicide Police Found Documents From TikTok Star Siya House
सिया कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

सिया अपने परिवार के साथ रहती थीं। सिया के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही सुसाइड की वजह अब तक पता चल पाई है। जिला पुलिस उपायुक्त अमित शर्मा का कहना है कि फिलहाल पोस्टमार्टम कराकर सिया का शव परिवार को सौंप दिया गया है। मामले की छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
TikTok Star Siya Kakkar Suicide Latest News: Siya Kakkar Suicide Police Found Documents From TikTok Star Siya House
सिया कक्कड़ - फोटो : ट्विटर

पिछले कई सालों से सिया डांस के वीडियो बना रही थी। इन वीडियो को वह टिकटॉक के अलावा इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब पर भी शेयर करती थी। उसने पूरे काम की देखरेख के लिए एक मैनेजर अर्जुन सरीन को रखा हुआ था। सिया सोशल मीडिया पर पॉपुलर सेलिब्रिटी थीं। उनके प्रशंसक यह जानने भी चाहते हैं कि आखिर किन वजहों के चलते सिया ने सुसाइड किया? 

विज्ञापन
TikTok Star Siya Kakkar Suicide Latest News: Siya Kakkar Suicide Police Found Documents From TikTok Star Siya House
सिया कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

सुसाइड के बाद पुलिस व क्राइम टीम ने सिया के कमरे की जांच की। शुरुआती जांच के बाद पुलिस उसकी मौत को आत्महत्या बता रही है। पुलिस ने सिया के कमरे से उसका मोबाइल, लैपटॉप और कुछ दस्तावेज कब्जे में ले लिया है। जिससे काफी कुछ पता लगाया जा सकेगा। बता दें सिया को एक्टिंग और डांसिंग का बेहद शौक था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed