फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Throwback: जब करण जौहर के साथ दिखी थीं 'पार्वती' और 'तुलसी', 15 साल बाद देखिए तस्वीर

Thu, 27 Feb 2020 03:32 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 27 Feb 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
Smriti Irani Shares Throwback Photo With Karan Johar and Sakshi Tanwar
Throwback pic - फोटो : इंस्टाग्राम

एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) से घर-घर में मशहूर हुईं स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने बेशक अब टीवी की दुनिया छोड़ राजनीति का रुख कर लिया हो लेकिन वह इनसे जुड़ी यादें सोशल मीडिया के जरिए शेयर करती रहती हैं। स्मृति ईरानी अपनी एक तस्वीर शेयर की है।

Smriti Irani Shares Throwback Photo With Karan Johar and Sakshi Tanwar
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi - फोटो : file photo

इस तस्वीर में स्मृति ईरानी करण जौहर और साक्षी तंवर के साथ दिखाई दे रही हैं। स्मृति की तरह ही साक्षी तंवर भी कहानी घर घर की में पार्वती अग्रवाल का किरदार निभाकर मशहूर हुईं। ये तस्वीर 2005 की है जब वह साक्षी के साथ 'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan) में पहुंची थीं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

POUT MIA alert 🤓Throwback to a time @karanjohar smiled in photos taken ... P.S—- notice how slim yours truly was 🤦♀️totally blame the damn hampers for the weight gain 🤪#tbt ❤️

A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial) on

Smriti Irani Shares Throwback Photo With Karan Johar and Sakshi Tanwar
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi - फोटो : instagram

स्मृति ईरानी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- फोटो में करण जौहर मुस्कुराते हुए, ध्यान दें मैं कितना पतली थी। इस तस्वीर में स्मृति साड़ी पहने हुए दिखाई दे रही हैं। स्मृति की पोस्ट पर करण जौहर ने लिखा- 'हे भगवान! शायद ये आखिरी फोटो होगी जब मैंने हंसते हुए फोटो क्लिक कराई हो और मैं ये क्या पहना हुआ हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Smriti Irani Shares Throwback Photo With Karan Johar and Sakshi Tanwar
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi - फोटो : file photo

आपको बता दें, साल 2000 में स्मृति ने सीरियल 'आतिश' और 'हम हैं कल आज और कल' से छोटे परदे पर एंट्री ली। दोनों ही सीरियल स्टार प्लस पर प्रसारित होते थे हालांकि, उन्हें पहचान एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से मिली। जिससे वह घर-घर में एक जाना-पहचाना चेहरा बन गईं।

विज्ञापन
Smriti Irani Shares Throwback Photo With Karan Johar and Sakshi Tanwar
Smriti irani, ekta kapoor - फोटो : instagram

'तुलसी वीरानी' का रोल कर मशहूर हुईं स्मृति ईरानी को पहले एकता कपूर की टीम ने रिजेक्ट कर दिया था। स्मृति ने यह खुलासा करते हुए बताया था कि, 'मैं 20 साल तक टीवी से जुड़ी रही। इसने मुझे इंडियन पॉलिटिक्स में आने का प्लेटफॉर्म दिया और मैं इसके लिए हमेशा टीवी की आभारी रहूंगी। इसके अलावा, एकता कपूर ने मुझे बहुत सपोर्ट किया है। कई लड़कियों के साथ जब मैं उनके यहां ऑडिशन देने गई थी तो मैं टीवी के लिए फिट नहीं थी। टीम के रिजेक्ट करने के बावजूद एकता ने मुझे शो के लिए सेलेक्ट किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed