अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में वायरल हुए उनके वेडिंग कार्ड के मुताबिक दोनों 4 दिसंबर 2024 को शादी करने वाले हैं। फिलहाल दोनों घरों में शादी की तैयारियां चल रही हैं। शोभिता धुलिपाला अपने खास दिन कैसी ड्रेस पहनने वाली हैं, इसे लेकर भी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री ने अपनी शादी की ड्रेस फाइनल कर ली है।
Sobhita Dhulipala Wedding: शोभिता धुलिपाला के शादी के जोड़े में दिखेगी परंपराओं की झलक, ऐसा होगा डिजाइन
अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य इन दिनों अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। हाल ही में दोनों का वेडिंग कार्ड वायरल हुआ। अब शोभिता के शादी की ड्रेस को लेकर जानकारी सामने आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोने की कढ़ाई वाली ड्रेस
करीब दो साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद नागा चैतन्य और शोभिता ने इस साल अगस्त में सगाई की। अब अगले महीने इनके घर शहनाई बजने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी पर शोभिता जो ड्रेस पहनने वाली हैं, वह कोई डिजाइनर ड्रेस नहीं हैं। अभिनेत्री ने ऐसी ड्रेस का चुनाव किया है, जिसमें उनकी परंपराओं की झलक होगी। वे शादी के दिन कांजीवरम साड़ी पहनने वाली हैं। इस पर जरी का काम होगा और वह भी असली सोने से।
सफेद रंग की साड़ी का भी किया चुनाव
शादी की ड्रेस के अलावा शोभिता ने खादी की एक सफेद साड़ी भी चुनी है। इसे खासतौर से आंध्र प्रदेश के पोंडुरू शहर में तैयार किया गया है। शोभिता अपनी शादी के किसी खास फंक्शन में यह साड़ी पहनने वाली हैं। इसके साथ उन्होंने होने वाले दूल्हे नागा चैतन्य के लिए भी एक मैचिंग सेट खरीदा है।
Ram Charan: राम चरण की कडप्पा यात्रा के दौरान प्रशंसकों ने मचाया उत्पात, बेकाबू भीड़ पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
निजी तौर पर कर रही हैं तैयारियां
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि शोभिता धुलिपाला ने अपनी शादी की ड्रेस का चुनाव खुद किया है। उन्होंने पूरी खरीदारी अपनी मां के साथ मिलकर की है। कहा जा रहा है कि शोभिता धुलिपाला शादी की तैयारियों के दौरान हर छोटी-बड़ी बात पर ध्यान दे रही हैं। वह हर चीज को एक पर्सनल टच देना चाह रही हैं, इसलिए हर काम को निजी स्तर पर कर रही हैं।
I Want To Talk: आगामी फिल्म के लिए अभिषेक बच्चन को बेटी आराध्या से मिली सीख, बोले- 'आप बढ़ते रहना चाहते हैं'
कहां होगी शादी?
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी का कार्ड अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें शादी की तारीख भी लिखी नजर आ रही है। शादी के कार्ड के साथ ही जोड़े ने मेहमानों को खास उपहार टोकरियां भी तैयार करवाई हैं। कस्टमाइज्ड बांस की टोकरी में फूल, एक प्रिंटेड कपड़ा, खाने के पैकेट, एक पारंपरिक स्क्रॉल और कुछ छोटे टोकन दिखाई दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शोभिता और नागा चैतन्य हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में शादी करेंगे। बता दें कि हैदराबाद में अन्नपूर्णा स्टूडियो की स्थापना नागा चैतन्य के दादा अक्किनेनी नागेश्वर राव ने 1976 में बंजारा हिल्स में 22 एकड़ की जगह पर की थी। शादी समारोह में केवल करीबी परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे।
Athiya Shetty: प्रेग्नेंट होने के बावजूद भी पति को सपोर्ट कर रहीं अथिया, टेस्ट मैच देखने निकलीं ऑस्ट्रेलिया