फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: भूल भुलैया 3 की आंधी में ढेर हुई द साबरमती रिपोर्ट, कंगुवा, सिंघम अगेन-अमरण का ऐसा है हाल

Tue, 19 Nov 2024 12:06 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 19 Nov 2024 12:06 PM IST
सार

सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीत के लिए फिल्मों की होड़ लगी हुई है। हालांकि, किस स्टार की फिल्म ने बाजी मारी है और किसकी फिल्म फुस्स साबित हुई है। आइए जान लेते हैं-
 

विज्ञापन
Box Office Report Bhool Bhulaiyaa 3 the sabarmati report amaran kanguva the sabarmati report latest Earning
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

सिनेमाघरों में एक के बाद एक फिल्मों का आना जारी है। हालांकि, कुछ फिल्में कब सिनेमाघरों में आती हैं और कब चली जाती हैं इसका किसी को पता नहीं चलता। हालांकि, हैरानी तब होती है जब कोई बड़े स्टार की बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब प्रदर्शन करती है। हालिया रिलीज कुछ फिल्मों का हाल ऐसा ही है। जहां कार्तिक आर्यन अभिनीत फिल्म 'भूल भुलैया 3' दर्शकों को लुभाने में पूरी तरह सफल रही है। तो वहीं, 'सिंघम अगेन', 'द साबरमती रिपोर्ट', 'कंगुवा' और 'अमरण' का क्या हाल है? आइए जान लेते हैं-

Box Office Report Bhool Bhulaiyaa 3 the sabarmati report amaran kanguva the sabarmati report latest Earning
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@ektakapoor

‘द साबरमती रिपोर्ट’

गोधरा कांड की दर्दनाक घटना पर बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को दर्शकों और समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। विक्रांत मैसी की यह फिल्म ओपनिंग डे पर ही निराश करती नजर नजर आई। फिल्म ने टिकट विंडो पर 1 करोड़ 25 लाख रुपये की ओपनिंग ली। दूसरे दिन इसने 2.1 करोड़ रुपये जोड़े। तीसरे दिन इसकी कमाई 3 करोड़ रुपये रही। हालांकि, वीकडेज के शुरू होने के साथ ही इसके उल्टे दिन भी चालू हो गए हैं। मूवी ने चौथे दिन सिर्फ 69 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इसका टोटल  7.04 करोड़ रुपये ही हो पाया है।

Box Office Report Bhool Bhulaiyaa 3 the sabarmati report amaran kanguva the sabarmati report latest Earning
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

'भूल भुलैया 3' 

कार्तिक आर्यन के अब तक के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी 'भूल भुलैया 3' का धमाल बरकरार है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस 150 करोड़ी फिल्म में रूह बाबा और मंजुलिका की जुगलबंदी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म की रिलीज को 18 दिन पूरे हो चुके हैं और दर्शक अभी भी इसे देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। 'भूल भुलैया 3' ने रिलीज के तीसरे सोमवार को 1 करोड़ नौ लाख रुपये की कमाई की, जिससे इसका अब तक कुल कलेक्शन 232.49 करोड़ रुपये हो गया है। कार्तिक आर्यन की फिल्म 250 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए तेजी से आगे बढ़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Report Bhool Bhulaiyaa 3 the sabarmati report amaran kanguva the sabarmati report latest Earning
सिंघम अगेन - फोटो : साभार-@sacnilk

'सिंघम अगेन'

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी कॉप ड्रामा फिल्म 'सिंघम अगेन' बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती नजर आ रही है। अजय देवगन अभिनीत 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह मूवी फ्लॉप होने की कगार पर है। कमाई के आंकड़े दिन-ब-दिन गिरते जा रहे हैं। मूवी ने अपनी रिलीज के 18वें दिन महज 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इसकी अब तक की कुल कमाई 231.85 करोड़ रुपये ही हो पाई है। 

विज्ञापन
Box Office Report Bhool Bhulaiyaa 3 the sabarmati report amaran kanguva the sabarmati report latest Earning
अमरण - फोटो : इंस्टाग्राम

'अमरण' 

'अमरण' ने अपनी रिलीज के शुरुआती दिनों में सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि, शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी अभिनीत यह फिल्म अब कमाई की पटरी से उतरती नजर आ रही है। 150 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बाद फिल्म अब 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए संघर्ष कर रही है। राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के 19वें दिन 1.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इसका अब तक का टोटल 191.41 करोड़ रुपये हो गया है। 

I Want To Talk: आगामी फिल्म के लिए अभिषेक बच्चन को बेटी आराध्या से मिली सीख, बोले- 'आप बढ़ते रहना चाहते हैं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed