मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ का दिल-लुमिनाती टूर अच्छे और बुरे दोनों कारणों से सुर्खियां बटोर रहा है। कभी दिलजीत को उनके गानों को लेकर नोटिस जारी किया जाता है तो कभी महंगी दर पर टिकट बेचे जाने के बाद भी व्यवस्था पर सवाल उठाया जा रहा है। इसी बीच गायक के अहमदाबाद कॉन्सर्ट को रोके जाने की खबरें आई हैं। कॉन्सर्ट रोकने का वीडियो इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। आइए इसकी वजह पर गौर फरमा लेते हैं-
Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ ने अहमदाबाद में रोका कॉन्सर्ट, वायरल वीडियो पर लगी प्रतिक्रियाओं की लड़ी
दिलजीत दोसांझ अपने दिल-लुमिनाती टूर पर हैं। इसी बीच अहमदाबाद कॉन्सर्ट से उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर नेटिजन्स ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलजीत दोसांझ के अहमदाबाद कॉन्सर्ट का वीडियो वायरल
दिलजीत दोसांझ ने नेटिजन्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है क्योंकि उनका अहमदाबाद कॉन्सर्ट रोकने का एक वीडियो इंटरनेट जगत में छा गया है। वायरल वीडियो में दिलजीत दोसांझ बिना टिकट होटल की बालकनी से परफॉर्मेंस देख रहे फैंस से सवाल करते नजर आ रहे हैं।
दिलजीत दोसांझ ने रोकी परफॉर्मेंस
दिलजीत दोसांझ ने परफॉर्मेंस को बीच में रोकते हुए अपनी टीम से म्यूजिक को बंद करने के लिए कहा। वीडियो में गायक को कहते सुना जा रहा है, 'यह उन लोगों के लिए अच्छा है जो होटल की बालकनी में बैठे हैं। होटल वाले हमारे साथ गेम कर गए। बिना टिकट, ये सही है?'
सवाल के बाद जारी रखी परफॉर्मेंस
बाद में उन्होंने होटल की बालकनी से प्रदर्शन देख रहे लोगों की ओर तीरछी नजरों से इशारा करते हुए सुपरहिट गाना 'लेमोनेड' गाना जारी रखा। क्लिप सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'उन्होंने टिकट की कीमत से अधिक भुगतान किया।' दूसरे ने लिखा, 'ग्राउंड भी होटल वालों का ही है।'
TMKOC: जेठालाल ने पकड़ा तारक मेहता के निर्माता का कॉलर? शो छोड़ने के दावों और लड़ाई का दिलीप जोशी ने बताया सच
वायरल वीडियो पर नेटिजन्स ने दी प्रतिक्रिया
दिलजीत की क्लिप पर टिप्पणी करते हुए एक अन्य यूजर ने लिखा, 'उस दिन उस होटल की कीमत लगभग 1 लाख थी।' एक ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'अगली बार होटल बुक कराएंगे।' अहमदाबाद संगीत कार्यक्रम के बाद, दिलजीत 22 नवंबर को लखनऊ में कॉन्सर्ट करेंगे और फिर वह 24 नवंबर को निर्धारित अपने अगले कॉन्सर्ट के लिए पुणे जाएंगे। वह 30 नवंबर को कोलकाता में परफॉर्मेंस देंगे और 6 दिसंबर को बेंगलुरु में उनका कॉन्सर्ट होगा। इसके बाद 8 दिसंबर को इंदौर, 14 दिसंबर को चंडीगढ़ और 29 दिसंबर को गुवाहाटी में उनका आखिरी कॉन्सर्ट होगा। इस तरह दिलजीत अपने चर्चित दिल-लुमिनाती कॉन्सर्ट का समापन करेंगे।
Ram Charan: राम चरण की कडप्पा यात्रा के दौरान प्रशंसकों ने मचाया उत्पात, बेकाबू भीड़ पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज