फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zeenat Aman: करीना-कैटरीना, दिशा से दशकों पहले फिल्माए बिकिनी में सीन, 70 के दशक की बोल्ड अदाकारा रही हैं जीनत

Tue, 19 Nov 2024 10:19 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 19 Nov 2024 10:19 AM IST
सार

अभिनेत्री जीनत अमान आज 19 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। जीनत 70 के दशक की लोकप्रिय अदाकाराओं में शुमार रहीं। उन्होंने अपने अभिनय से तो दर्शकों के दिलों में जगह बनाई ही, साथ ही फैशन और स्टाइल की वजह से भी अलग पहचान बनाई। उन्होंने इंडस्ट्री में कई नए ट्रेंड सेट किए।

विज्ञापन
Zeenat Aman Birthday: Know About Famous Actress career life story movies and bold scene
जीनत अमान - फोटो : अमर उजाला

लोकप्रिय अदाकारा जीनत अमान का आज 19 नवंबर को जन्मदिन है। 19 नवंबर, 1951 को मुंबई में जन्मी जीनत ने कम उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। अभिनय की दुनिया में आने से पहले उन्होंने 1970 में मिस एशिया पैसेफिक का खिताब अपने नाम किया। फिर 1971 में फिल्म 'हलचल' उन्हें एक छोटा रोल मिला और इस तरह जीनत की अभिनय यात्रा शुरू हुई। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। सबसे दिलचस्प कि उन्होंने फैशन के मामले में बॉलीवुड की हवा बदल दी।

Zeenat Aman Birthday: Know About Famous Actress career life story movies and bold scene
जीनत अमान - फोटो : इंस्टाग्राम

बदली बॉलीवुड की हवा
जीनम अमान ने हरे रामा हरे कृष्णा, यादों की बारात, रोटी कपड़ा और मकान, अजनबी, डॉन, धरम वीर, धुंध, कुर्बानी, इंसाफ का तराजू, पुकार,दोस्ताना, डार्लिंग डार्लिंग, हम किसी से कम नहीं, लावारिस और चोरी मेरा काम जैसी चर्चित फिल्मों में काम किया है। फिल्मों में बोल्ड सीन देने की बात रही हो या स्टाइलिश कपड़े पहनने की, जीनत अमान का मुकाबला नहीं। उन्होंने फैशन के मामले में नए चलन शुरू किए। उस दौर में अभिनेत्रियां जब भारतीय परिधान पहन फिल्मों में नजर आतीं, तब जीनत अमान ने बोल्ड कपड़े पहन तहलका मचा दिया और बॉलीवुड की हवा बदल दी।

Zeenat Aman Birthday: Know About Famous Actress career life story movies and bold scene
जीनत अमान,देव आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

बिकिनी के साथ ग्लैमर का तड़का
कहा जाता है कि जीनत अमान ने बॉलीवुड में फैशन का नया ट्रेंड शुरू किया। रेट्रो लुक और हिप्पी ट्रेंड का चलन शुरू किया। आज के दौर में करीना कपूर से लेकर कैटरीना, दिशा पाटनी के बिकिनी लुक्स की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब होती है। लेकिन, दशकों पहले जब सोशल मीडिया जैसी चीजें अस्तित्व में नहीं थीं और फिल्मों में बिकिनी पहनना बड़ी बात थी, तब जीनत अमान ने फिल्मों में बिकिनी शूट कराया। उनका मल्टीकलर बिकिनी फोटोशूट खूब चर्चा में रहा। अभिनेत्री का यह अंदाज आज की कई बोल्ड अदाकाराओं को टक्कर देने वाला है। जीनत ने पहली बार बिकिनी को इतना ग्लैमरस बनाया था, जिस पर हेवी एंब्रॉइडरी नजर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Zeenat Aman Birthday: Know About Famous Actress career life story movies and bold scene
जीनत अमान - फोटो : इंस्टाग्राम

बोल्डनेस से जीनत ने जीते दिल
फिल्मों में रोमांटिक और बोल्ड सीन देने के मामले में भी जीनत का नाम खूब रहा। फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम में जीनत अमान ने सफेद साड़ी में हद से ज्यादा बोल्ड सीन देककर सनसनी फैला दी। यह अभिनेत्री की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। उस वक्त जीनत अमान पहली अभिनेत्री रहीं, जो फिल्मों में वेस्टर्न कपड़ों में दिखीं। 

विज्ञापन
Zeenat Aman Birthday: Know About Famous Actress career life story movies and bold scene
जीनत अमान - फोटो : इंस्टाग्राम

कैसी रही निजी जिंदगी?
निजी जिंदगी की बात करें तो निर्देशक संजय खान से उनका अफेयर खूब चर्चित रहा और फिर दोनों ने शादी कर ली। संजय खान पहले से शादीशुदा थे। शादी के बाद जीनत और संजय खान के रिश्तों में कड़वाहट आ गई। संजय खान ने एक बार एक होटल में संजय खान ने जीनत अमान को बुरी तरह पीटा, इसमें जीनत की आंख की रोशनी चली गई थी। कहा जाता है कि उस समय संजय खान की पत्नी जरीन भी वहां मौजूद थीं। संजय खान से शादी टूटने के बाद जीनत अमान ने मजहर खान से शादी की। लेकिन, यह रिश्ता भी नहीं चल सका और दोनों का तलाक हो गया। मजहर से जीनत अमान के दो बेटे जहान और अजान हैं। जीनत अमान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zeenat Aman (@thezeenataman)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed