Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Social media: Actress Richa Chadha came in support of Vir Das for being called ghar ka bhedi asked the user do you read newspapers
{"_id":"619ca1edc92061447201b13e","slug":"social-media-actress-richa-chadha-came-in-support-of-vir-das-for-being-called-ghar-ka-bhedi-asked-the-user-do-you-read-newspapers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: ‘घर का भेदी’ कहे जाने पर वीर दास के समर्थन में आईं अभिनेत्री ऋचा चड्ढा, यूजर से पूछा- अखबार पढ़ते हो?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: ‘घर का भेदी’ कहे जाने पर वीर दास के समर्थन में आईं अभिनेत्री ऋचा चड्ढा, यूजर से पूछा- अखबार पढ़ते हो?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
वीर दास, ऋचा चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत को लेकर दिए गए अपने विवादित बयान के बाद विवादों में घिर में कॉमेडियन वीर दास ने हाल ही सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने न्यूयॉर्क शहर में आजोयित अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार समारोह के 49वें संस्करण से अपने नामांकन पदक की तस्वीरें साझा कीं। कॉमेडियन का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आते ही लोगों ने उनकी खिंचाई शुरू कर दी। ऐसे में अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर अभिनेत्री ऋचा चड्ढा उनके समर्थन में आगे आई हैं।
वीर दास की नेटफ्लिक्स कॉमेडी स्पेशल, वीर दास: भारत के लिए, एमी पुरस्कार के कॉमेडी श्रेणी में नामांकित हुई थी, लेकिन वह फ्रांस के शो, कॉल माई एजेंट से यह पुरस्कार हार गए। इसके मंगलवार को उन्होंने अपने नॉमिनेशन मेडल और सलाद की प्लेट की तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा,"मुझे इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में बेस्ट कॉमेडी के लिए नॉमिनेट किया गया था। कॉल माई एजेंट, एक खूबसूरत शो जिसे मैं प्यार करता हूं, ने यग पुरस्कार जीता। हालांकि, मुझे यह पदक मिला और मैंने यह शानदार सलाद खाया। अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात थी। एमी अवॉर्ड को बहुत-बहुत धन्यवाद।"
I was nominated for best comedy at the International Emmy Awards, for jokes. Call My Agent, a beautiful show I love won. But I got this medal, and ate this fantastic salad. It was an honour to represent my country. Thanks so much to the @iemmyspic.twitter.com/BUmOpjzUjr
वीक से इस पोस्ट पर कमेंट पर करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा,"किसी ने भारत को बदनाम करने की कोशिश की, अंततः इस तरह के अंतरराष्ट्रीय नामांकन के लिए योग्य हो जाएगा। घर का भेदी।" वहीं, यूजर के इस कमेंट पर ऋचा ने पलटवार करते हुए कमेंट में पूछा, "अखबर पढ़ते हो?"
3 of 5
वीर दास
- फोटो : सोशल मीडिया
एक अन्य ने कमेंट किया, “मजाक करके अपने देश का प्रतिनिधित्व करना, और बदले में पुरस्कृत होना !! नई पीढ़ी बिना किसी शर्म के इसे जारी रखे हुए है!" और "ओह तो यही कारण था कि आपने वॉशिंगटन डीसी में ऐसी बातें कीं, बिग पिक्चर अब स्पष्ट है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वीर दास
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते हफ्ते, वीर का वॉशिंगटन डीसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद से ही बवाल मच गया था। दरअसल, अपने इस वीडियो में उन्होंने कहा था कि मैं ऐसे भारत से आता हूं जहां दिन में ओरतों की पूजा होती है और रात में दुष्कर्म होता है।
विज्ञापन
5 of 5
वीर दास
- फोटो : सोशल मीडिया
वीर दास का यह बयान इंटरनेट पर वायरल हो गया। इसके बाद से ही यह सोशल मीडिया पर कई लोगों के निशाने पर आ गए। लोगों ने उनके बयान पर आपत्ति जताते हुए उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। यहां कि देशभर में कई जगह उनके खिलाफ विरोध भी किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।