{"_id":"61f14fc37a08f66d8a27d16e","slug":"social-media-anushka-sharma-congratulates-priyanka-chopra-and-nick-jonas-said-get-ready-for-sleepless-nights","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को अनुष्का शर्मा ने दी बधाई, कहा- रातों की नींद खराब…..","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को अनुष्का शर्मा ने दी बधाई, कहा- रातों की नींद खराब…..
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 26 Jan 2022 07:12 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने हाल ही में माता- पिता बने प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस को इस खास मौके पर बधाई दी है। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा औक निक जोनस हाल ही में सेरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने हाल ही में माता- पिता बने प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस को इस खास मौके पर बधाई दी है। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा औक निक जोनस हाल ही में सेरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने हैं। इस बारे में प्रियंका ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी। अभिनेत्री के इसी पोस्ट पर अब प्रतिक्रिया देते हुए एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने कमेंट किया है। प्रियंका और निक को बधाई देते हुए अनुष्का ने काफी मजेदार कमेंट किया। हालांकि, एक्ट्रेस का यह कमेंट उनके निजी अनुभवों से प्रेरित नजर आया।
अनुष्का ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किए एक नोट में ने लिखा, “बधाई हो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस। रातों की नींद खराब करने और अद्वितीय आनंद और प्रेम के लिए तैयार हो जाइए। छोटी को ढेर सारा प्यार।" अनुष्का ने इस कपल को पेरेंट्स के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रियंका और निक की घोषणा के कुछ दिनों बाद दी।
2 of 5
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : इंस्टाग्राम
इससे पहले अनुष्का और उनके पति क्रिकेटर विराट कोहली पिछले साल ही एक बेटी माता-पिता बने। दोनों ने इसी साल जनवरी में अपनी बेटी वामिका का पहला जन्मदिन भी मनाया। अनुष्का और विराट से जन्म के बाद से ही अपनी बेटी को मीडिया और सोशल मीडिया से दूर रखा है।
3 of 5
विराट कोहली का वामिका के लिए अनोखा जश्न
- फोटो : social media
इस कपल ने अभी तक अपनी बेटी तस्वीर फैंस के साथ शेयर नहीं की। हालांकि, बीते दिनों दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए एक मैच के दौरान वामिका की तस्वीरें कैमरे में कैद होने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। इस पर अनुष्का और विराट दोनों ने ही नाराजगी जाहिर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, एक्ट्रेस प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर मां बनने की खुशखबरी को अपने फैंस के साथ साझा की थी। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘हमें यह बताते हुए बेहद खुशी है कि हमने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है। अभिनेत्री ने आगे लिखा, ‘इस खास मौके पर हम सम्मान पूर्वक अपनी गोपनीयता की मांग करते हैं, क्योंकि इस समय हम अपना ध्यान अपने परिवार पर केंद्रित करना चाहते हैं। सभी का धन्यवाद।’
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में एक- दूसरे से शादी की थी। दोनों ने राजस्थान में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। हाल ही में दोनों ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह भी मनाई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।