फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: मीरा राजपूत ने पति शाहिद कपूर पर खास अंदाज में लुटाया प्यार, पोस्ट शेयर कर लिखी यह बात

Tue, 15 Feb 2022 06:11 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 15 Feb 2022 06:11 PM IST
सार

दुनियाभर में कल का दिन वेलेंटाइन डे के रूप में मनाया गया। इस खास मौके पर आम से लेकर खास सभी ने अपने चाहने वालों के साथ प्यार भरा समय व्यतीत किया। ऐसे में स्टार कपल शाहिद कपूर और मीरा कपूर भी इस दिन को साथ में सेलिब्रेट करते नजर आए।

विज्ञापन
Social media: Mira Rajput showered love on her husband Shahid Kapoor in a special way said My love for food got me the love of my life
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

दुनियाभर में कल का दिन वेलेंटाइन डे के रूप में मनाया गया। इस खास मौके पर आम से लेकर खास सभी ने अपने चाहने वालों के साथ प्यार भरा समय व्यतीत किया। ऐसे में स्टार कपल शाहिद कपूर और मीरा कपूर भी इस दिन को साथ में सेलिब्रेट करते नजर आए। शाहिद और मीरा इंडस्ट्री के रोमांटिक कपल में शामिल हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया के जरिए एक- दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करते हैं। इसी बीच अब बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने वेलेंटाइन डे के अगले दिन अपने पति को अनोखे अंदाज में इस खास दिन को समर्पित किया है। 

 

मीरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए एक प्यारा नोट अपने पति अभिनेता शाहिद कपूर के लिए लिखा है। अपने इस पोस्ट में एक्टर में की एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "आई लव यू। एक हैंडसम पति के लिए लास्ट बाइट। भोजन के लिए मेरे प्यार ने मुझे मेरे जीवन का प्यार दिया, ऐसा आप सोचते हैं?" इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग में लिखा, मैं इतनी भाग्यशाली कैसे हो सकती हूं। 

Social media: Mira Rajput showered love on her husband Shahid Kapoor in a special way said My love for food got me the love of my life
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत

इसके अलावा मीरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शाहिद से मिले वेलेंटाइन डे पर मिले उपहार की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की थीं। इससे पहले वेलेंटाइन्स डे के मौके पर जहां सभी कपल्स इस प्यार के दिन को अपने साथी के साथ सेलिब्रेट कर रहे थे। वहीं अभिनेता शाहिद कपूर ने भी अपनी पत्नी मीरा राजपूत के लिए इस दिन पर खास एक खूबसूरत पोस्ट शेयर किया था। 

Social media: Mira Rajput showered love on her husband Shahid Kapoor in a special way said My love for food got me the love of my life
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

शाहिद कपूर ने अपने आधिरकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मीरा के साथ अपनी एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की। इस फोटो में मीरा, शाहिद के गले पर किस करती नजर आ रही हैं। साथ ही इस फोटो के साथ शाहिद ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी वैलेंटाइन्स डे दोस्तों...मेरी जिंदगी के प्यार के साथ एक खुशनुमा सोमवार।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Social media: Mira Rajput showered love on her husband Shahid Kapoor in a special way said My love for food got me the love of my life
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि शाहिद और मीरा ने साल 2015 में एक-दूसरे से शादी की थी। यह कपल दो बच्चों के माता-पिता हैं - बेटी मिशा और बेटा जैन। शाहिद और मीरा की उम्र में 13 साल का अंतर है। बॉलीवुड की लाइमलाइट से दूर रहने वालीं मीरा राजपूत खूबसूरती और स्टाइलिंग के मामले में कई अभिनेत्रियों को टक्कर देती नजर आती हैं। 

विज्ञापन
Social media: Mira Rajput showered love on her husband Shahid Kapoor in a special way said My love for food got me the love of my life
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत

शाहिद और मीरा फिलहाल मुंबई के वर्ली में अपने नए घर के तैयार होने का इंतजार कर रहे हैं। वह अक्सर अपने निर्माणाधीन घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अपने नए अपार्टमेंट की एक तस्वीर साझा करते हुए मीरा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था, "अब ज्यादा समय नहीं बचा है। टिक बूम!"

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed