फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: अनुष्का शर्मा की तस्वीर पर रणवीर सिंह ने किया कमेंट, फैंस ने पूछा- आप कब बनेंगे पापा?

Tue, 19 Oct 2021 10:21 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 19 Oct 2021 10:21 AM IST
विज्ञापन
Social media: Ranveer Singh commented on Anushka Sharmas picture fans asked- When will you become a father
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक अनुष्का शर्मा इन दिनों एक्टिंग से दूर अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति विराट कोहली और बेटी वामिका की खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा मेरा पूरा दिल एक फ्रेम में। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वामिका और विराट की इस प्यारी फोटो पर फैंस तरह-तरह की टिप्पणी भी कर रहे हैं। 

विराट और अनुष्का के फैंस दिल वाले इमोजी बनाकर इस फोटो पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। इतना ही नहीं उनके फैंस इस तस्वीर को इंटरनेट पर वायरल भी कर रहे हैं। इस फोटो को देख सिर्फ फैंस की नहीं बल्कि कई बॉलीवुड सितारे भी कमेंट कर रहे हैं। इसी बीच अब बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने भी इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया करते हुए कमेंट किया है।

Social media: Ranveer Singh commented on Anushka Sharmas picture fans asked- When will you become a father
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

इस फोटो पर कमेंट करते हुए रणवीर सिंह ने दिल वाले इमोजी के साथ ‘हाय’ (Haayee) लिखा। रणवीर के इस कमेंट को देख यह साफ पता चल रहा है कि वह विराट और वामिका के पिता और बेटी वाले इस पल को देखकर कितना अभिभूत हैं। वहीं, अब रणवीर के इस कमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए फैंस उनसे भी सवाल करने लगे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

 

Social media: Ranveer Singh commented on Anushka Sharmas picture fans asked- When will you become a father
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, रणवीर सिंह और दीपिका की शादी को भी करीब 3 साल हो गए हैं। रणवीर और दीपिका बॉलीवुड के प्यारे कपल में से एक हैं। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद भी आती है। 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद रणवीर और दीपिका ने नवंबर 2018 में इटली में लेक कोमो में सात फेरे लिए थे। ऐसे में फैंस रणवीर से लगातार पूछ रहे हैं कि वह कब पापा बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Social media: Ranveer Singh commented on Anushka Sharmas picture fans asked- When will you become a father
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले अभिनेता ने अपने टीवी शो ‘द बिग पिक्चर’ में कहा था कि वह दीपिका की तरह एक क्यूट और प्यारी बेटी चाहते हैं। रणवीर की इस टिप्पणी के बाद फैंस लगातार यह कयास लगा रहे हैं कि अब यह कपल परेंटहूड के लिए तैयार है। एक यूजर ने कमेंट किया, ”अगला आपकी ही नंबर है…. छोटा सा रणवीर या दीपिका दे दो।” वहीं, एक अन्य ने लिखा, ”रणवीर सिंह आप और दीपिका पादुकोण गुड न्यूज कब सुना रहे हो।”

विज्ञापन
Social media: Ranveer Singh commented on Anushka Sharmas picture fans asked- When will you become a father
अनुष्का शर्मा- विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इससे पहले दुर्गाष्टमी के दिन बेटी वामिका की एक तस्वीर साझा की थी। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था, ” हर दिन तुम मुझे ज्यादा से ज्यादा साहसी बना रही हो। भगवान करे तुम्हारे अंदर की देवी को ताकल मिले, मेरी प्यारी वामिका।” अनुष्का शर्मा ने चार साल पहले क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की थी। फिलहाल एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ समय बिता रही हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed