बॉलीवुड अभिनेता संदीप नाहर की अचानक मौत से हर कोई सदमे में है। संदीप की मौत से बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन जगत तक सभी लोग हैरान हैं। ऐसी ही हैरानी आम लोगों के बीच भी है। संदीप ने मौत को गले लगाने से पहले एक वीडियो फेसबुक पर शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने अपनी पत्नी कंचन और सास को मौत का जिम्मेदार बताया। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग उनकी पत्नी की गिरफ्तारी की मांग के साथ अभिनेता के लिए न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
संदीप नाहर के सुसाइड के बाद पत्नी पर फूटा फैंस का गुस्सा, बोले- कंचन को अरेस्ट करो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदीप नाहर के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया। संदीप के अचानक ही मौत को गले लगा लेने से उनके फैंस बेहद दुखी हैं। संदीप के सुसाइड नोट और वीडियो को देखने बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर चला गया है। जिसे लेकर अब सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
संदीप नाहर के निधन के बाद ट्विटर पर कई लोग उनकी पत्नी कंचन शर्मा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। कई लोग उनकी आत्महत्या के पहले साझा किए गए वीडियो को शेयर कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। तो वहीं कई लोग संदीप के सुसाइड नोट को दिल तोड़ने वाला बता रहे हैं।
#SandeepNahar who Played Dhoni's friend in MS Dhoni Biopic Committed Suicide.He was being Mentally Tortured by his wife and Mother-in-Law.
RIP Sandeep nahar MS DHONI actor 🙏🙏 video before suicide. #sandeepnahar #SushantSinghRajput pic.twitter.com/wmhVCu2686
May his soul rest in peace🙏 pic.twitter.com/7IFOWJkEHc
एक ट्विटर यूजर ने इस खबर को शेयर करते हुए लिखा, 'कंचन ने मुझे 100 बार सुसाइड करने की धमकी दी थी। संदीप ने लिखा। ये कई भारतीय पुरुषों की कहानी है जो आत्महत्या और ब्लैकमेल से जूझते हैं।' इसी के साथ इस यूजर ने #ArrestKanchanSharma का हैशटेग भी इस्तेमाल किया।
"(Wife) Kanchan has threatened to commit suicide at least 100 times." Actor #SandeepNahar writes.#ArrestKanchan
This is story of millions men in India facing suicide threats and blackmail.#ArrestKanchan#ArrestKanchan#ArrestKanchan#ArrestKanchan
.https://t.co/TE3t1yZtbn
बता दें कि संदीप नाहर ने मौत को गले लगाने से पहले एक वीडियो और पोस्ट शेयर किया था। दिसमें उन्होंने आत्महत्या की वजह पत्नी को बताया था। संदीप ने वीडियो में कंचन पर कई तरह के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कंचन उनसे इतनी लड़ाईयां करती थीं जिसका कोई हिसाब नहीं है। वो पुरानी बातों को निकाल कर उनपर भी झगड़े करती थी। वो हमेशा अतीत को लेकर भी लड़ाई करती रहती थी।